विशेष
मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी, विभागों में भी होगा बदलाव!:दतिया उप चुनाव के बाद मप्र सरकार में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट
विशेष
भोपाल। दतिया उप चुनाव में मिली पराजय के बाद से भारतीय जनता पार्टी में भोपाल से दिल्ली तक हलचल तेज है। मध्यप्रदेश के सभी बड़े नेता दिल्ली तलब किए जा चुके हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश में सरकार में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन सरकार के मंत्रि-मंडल में फेरबदल की चर्चा लम्बे समय से चल रही है। इस बीच एक शिकायत के आधार पर मंत्री लखन पटेल से डेयरी एवं पशुपालन विभाग भी छीन लिया गया। इसके बाद कुछ और भी मंत्रियों के विभागों पर तलवार चलने की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि दतिया उप चुनाव के चलते मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओ को कुछ विराम जरूर लगा था। लेकिन दतिया उप चुनाव में पराजय ने सरकार में बदलाव की चर्चा फिर से तेज कर दी है।
दतिया के परिणाम और शिकायतें छीन सकती हैं विभाग
दतिया उप चुनाव में संगठन की ओर से आधा दर्जन मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। कुछ मंत्री तो दो सप्ताह तक दतिया में ही डेरा डाले रहे। लेकिन फिर भी परिणाम पार्टी के पक्ष में नहीं आए। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है और संबंधित मंत्रियों से सवाल-जवाब भी हुए हैं। इसी प्रकार जिन मंत्रियों के विभागों में अनियमितता, खुलेआम घूसखोरी की शिकायतें एवं विभागीय योजनाओं के प्रति उदासीनता की शिकायतें संगठन, सरकार और केन्द्रीय नेतृत्व तक पहुंच रही हैं। उनमें से कुछ मंत्रिमंडल से बाहर किए जा सकते हैं और कुछ के विभाग भी बदले जा सकते हैं।
वरिष्ठ विधायकों को मिल सकती है कुर्सी
राज्य मंत्रिमंडल में छटनी के बीच कुछ वरिष्ठ विधायकों और पूर्व मंत्रियों को मंत्री पद मिलने की चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि सामाजिक संतुलन के क्रम में कुछ नए मंत्री शपथ ले सकते हैं, जबकि हटाए जाने वाले कुछ मंत्रियों के स्थान पर उसी वर्ग के विधायकों को अवसर मिल सकता है। राज्य मंत्री के रूप में सत्ता और संगठन में सक्रिय एक-दो चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
केन्द्रीय नेतृत्व से इशारे का इंतजार!
सूत्रों का कहना है कि मप्र मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर स्थानीय संगठन और सरकार ने रिपोर्ट केन्द्रीय नेतृत्व तक पहुंचा दी है। अब केन्द्रीय नेतृत्व से इशारा मिलते ही मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26