Breaking News:
राजनीति
मप्र कांग्रेस के सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग
राजनीति
भोपाल। कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने बुधवार, 5 अगस्त को संगठन में एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए प्रदेश कांग्रेस के सभी विभाग, प्रकोष्ठ (सेल) और उनकी जिला व ब्लॉक स्तरीय इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। दिल्ली में दो दिन से चल रही समीक्षा बैठक के बाद लिए गए इस निर्णय से प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
केन्द्रीय नेतृत्व को भेजी सूचना
विभाग, प्रकोष्ठ और ब्लॉक स्तरीय इकाईयों को भंग किए जाने की सूचना प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल, राहुल गांधी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित केन्द्रीय व प्रांतीय कंट्रॉल रूमों को भी भेजी है।
मप्र कांग्रेस कमेटी भी हो सकती है भंग
पार्टी सूत्रों की मानें तो ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी जल्द भंग किया जा सकता है। इसके बाद नए सिरे से प्रदेश कार्यकारिणी गठित की जाएगी। विभागों और प्रकोष्ठों को भंग किए जाने की कार्रवाई को संगठन पुनर्गठन का पहला चरण माना जा रहा है। आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी नए सिरे से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप सकती है।
पार्टी ने पिछले साल अगस्त में नियुक्त किए गए जिलाध्यक्षों के काम का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है, जिसके आधार आगे की कार्रवाई की जा सकती है। सबसे खराब प्रदर्शन अर्थात डी श्रेणी के जिलाध्यक्ष हटाए जा सकते हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26