राजधानी

Image Alt Text

अशोक वर्णवाल होंगे मप्र के नए मुख्य सचिव

राजधानी

भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल मप्र के नए मुख्य सचिव होंगे। राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए  हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल 30 सितम्बर को समाप्त हो रहा है। केन्द्र सरकार ने उन्हें नीति आयोग में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। अनुराग जैन को 3 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था। 2025 में सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2026 को समाप्त हो रहा है। 

 बीई और खनन इंजीनियरिंग में स्नातक हैं वर्णवाल

27 जनवरी, 1967 को जन्मे अशोक वर्णवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा के मध्य प्रदेश कैडर के 1991 बैच के अधिकारी हैं। उनके पास खनन इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री, बीई की डिग्री और स्नातकोत्तर डिप्लोमा है। वे वन एवं वन्यजीव विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव भी रहे हैं।  बरनवाल ने प्रधान सचिव, सचिव, प्रबंध निदेशक, आयुक्त एवं सचिव, निदेशक, अतिरिक्त सचिव, मिशन समन्वयक, जिला कलेक्टर और पर्यावरण आयुक्त एवं निदेशक सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।