Breaking News:
मध्यप्रदेश
मप्र की उद्योग अनुकूल नीतियों ने जीता निवेशकों का विश्वास, नई दिल्ली में भारत मंडपम के ‘भारत टेक्स 2026’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मध्यप्रदेश
- गुरूवार को आए 1592 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 15700 को मिलेगा रोजगार
भोपाल। मध्यप्रदेश ने निवेश और उद्योग अनुकूल नीतियों के बल पर निवेशकों का विश्वास जीता है, जिसके फलस्वरूप देश और विदेश की कई बड़ी कंपनियां राज्य में निवेश कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को नई दिल्ली में भारत मंडपम द्वारा आयोजित ‘भारत टेक्स 2026’ को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि गुरूवार को कुल 1,592 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आए हैं, जिनसे 15,700 से अधिक लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मप्र कपड़ा क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज निवेश की असीम संभावनाओं वाला प्रमुख गंतव्य बन चुका है। प्रदेश की चंदेरी और महेश्वरी साडिय़ां अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और समृद्ध परंपरा के कारण देश-विदेश में विशेष पहचान रखती हैं। राज्य सरकार निवेशकों को उद्योग स्थापना के लिए अनुकूल नीतियां, आवश्यक सुविधाएं और हरसंभव सहयोग उपलब्ध करा रही है, ताकि वे बिना किसी बाधा के निवेश कर सकें और उद्योगों का सफल संचालन कर सकें। आज बदलते दौर में मप्र जरी स्टेट, रेशम स्टेट, मेन मेड फाइबर स्टेट और कॉटन स्टेट कहा जाता है। उन्होंने कहा कि भारत टेक्स-2026 के इस आयोजन में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के टेक्स्टाइल और गारमेंट सेक्टर के लिए बेहतर इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया है।
निवेश के रिकार्ड तोड़ेगी जीआईएस 2027
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मप्र में बिजली, पानी, सडक़, कच्चा माल, परिवहन सुविधा समेत श्रमिक संसाधन सुलभ हैं। ये सुविधाएं मध्यप्रदेश में निवेशकों को सहज रूप से आकर्षित कर रही हैं। वर्ष 2027 में हमारी सरकार पुन: जीआईएस समिट करेगी, पूर्ण विश्वास है कि आगामी जीआईएस राज्य में निवेश के सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। उन्होंने बताया कि पीएम मित्र पार्क के माध्यम से 30 बड़ी औद्योगिक कंपनियों द्वारा 20 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, इससे 44 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही 6 लाख से अधिक कपास उत्पादन किसान भी लाभान्वित होंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26