मध्यप्रदेश

Image Alt Text

1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को आज मिलेगी 38वीं किश्त, मुख्यमंत्री रविवार को भिंड जिले के लहार में करेंगे राशि अन्तरण

मध्यप्रदेश

- 322 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के तहत प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक लाड़ली बहनों को योजना की 38वीं किस्त रविवार को मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे खातों में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का अंतरण करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने नवम्बर 2025 से इस मासिक आर्थिक सहायता राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से सभी पात्र हितग्राही महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की निरंतर वित्तीय सहायता दी जा रही है। योजना में जून 2023 से जून 2026 तक सरकार कुल 37 किश्तों का नियमित अंतरण कर चुकी है। 

भिण्ड प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव 238.96 करोड़ रुपये लागत से पूरे हो चुके 40 विकास कार्यों का लोकार्पण और 83.33 करोड़ की लागत वाली 16 नई लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का भूमि-पूजन और शिलान्यास भी करेंगे।