Breaking News:
राजधानी
मप्र जन अभियान परिषद ने मनाया ‘बावड़ी उत्सव’
राजधानी
भोपाल। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, भोपाल विकासखंड बैरसिया ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में बैरसिया के शिवाजी चौक, मां कालका मंदिर के पास स्थित वार्ड क्रमांक-09 में बिहारी सिंह, फतेह सिंह की लगभग 200 वर्ष प्राचीन धरोहर में ‘बावड़ी उत्सव’ मनाया। इस अवसर पर श्रमदान और साफ-सफाई के बाद नर्मदा जी का पूजन अर्चन कर बावड़ी में दीप प्रज्वलन और आकर्षक रंगोली बनाकर साज सज्जा की गई। विकासखंड समन्वयक मुकेश गौर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर संपूर्ण प्रदेश में ‘बावड़ी उत्सव’ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी राजीव शर्मा, नवांकुर संस्था से अश्विनी गोस्वामी प्रेम कुशवाहा, अर्जुन मालवीय, विजयराम नरेंद्र सिंह, परामर्शदाता मुकेश माहेश्वरी, रवींद्र सोनिया, सुशील पंड्या, पूजा त्यागी, कालूराम सहित बड़ी संख्या समिति सदस्य, छात्र और ग्रामीण शामिल हुए।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26