Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

60 सेवा बस्तियों में विहिप के सेवा शिविर आज

राजधानी

भोपाल। ‘स्वास्थ्य सेवा-राष्ट्र सेवा’ के संकल्प को लेकर विश्व हिंदू परिषद, सेवा विभाग भोपाल एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ)भोपाल  द्वारा 8 जून रविवार को 60 सेवा बस्तियों में एक साथ स्वास्थ्य सेवा एवं  स्वास्थ्य जागरुकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। 

विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग भोपाल शहर की 60 से बस्तियों में संस्कार शाला संचालित करता है, जिनमें सेवा बस्तियों के बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने का काम किया जाता है। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन द्वारा भोपाल की चिन्हित सेवा बस्तियों में एक ही दिन एवं एक ही समय पर 60 स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। कोकता 4 नंबर ट्रांसपोर्ट नगर के पास आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विश्व हिंदू परिषद मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह पवार ,नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अश्वनी टंडन ,डॉ. मनीषा श्रीवास्तव, डॉ कुलदीप गुप्ता सहित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत पदाधिकारी, विभाग जिलों के कार्यकर्ता एवं 60 चिकित्सकों टीम सेवा बस्तियों में स्वास्थ्य सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में अपनी सेवाएं देंगे।