Breaking News:
मध्यप्रदेश
एक्सपायरी शराब बिकवाने वाले मुरैना के आबकारी अधिकारी निलंबित, कलेक्टर की रिपोर्ट पर आबकारी आयुक्त ने की कार्रवाई
मध्यप्रदेश
भोपाल।एक्सपायरी तिथि की देशी मदिरा बिकवाने के मामले में आबकारी आयुक्त ने मुरैना जिले के आबकारी अधिकारी जितेन्द्र गुर्जर को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा आबकारी आयुक्त को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने आबकारी आयुक्त को भेजी रिपोर्ट में बताया है कि विगत 18 जून को सरकारी शराब भंडारण गृह से एक्सपायरी डेट की 260 पेटी देशी शराब बेचने के लिए सरकारी दुकानों पर भेजी गई थी। यह खेप सीधे जिला आबकारी अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी की गई थी। शिकायत मिलने पर प्रशासन ने इसे बड़ी लापरवाही माना।
कलेक्टर ने दो सदस्यीय टीम से कराई जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री जाखड़ ने समय सीमा बैठक में डिप्टी कलेक्टर प्रतिज्ञा शर्मा के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था। टीम ने डी-12, डी-17, डी-18, डी-21 परमिट फाइल और पोर्टल पर दर्ज मदिरा स्कंध का बारीकी से परीक्षण किया। जांच में सामने आया कि एक्सपायरी शराब बिक्री के लिए दुकानों पर भेजे जाने में सीधे तौर पर आबकारी अधिकारी की लापरवाही है। जांच टीम ने विगत 24 जून को अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी। लापरवाही की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर लोकेश जांगिड़ ने इसका प्रतिवेदन आबकारी आयुक्त को भेजा। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आबकारी आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए जिला अबकारी अधिकारी गुर्जर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26