राजनीति

Image Alt Text

मोदी ने जीता देश की 76 प्रतिशत जनता का विश्वास, मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने गिनाईं 12 साल की मोदी सरकार की उपलब्धियां

राजनीति

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज केन्द्र के साथ-साथ देश के 17 प्रदेशों में और देश के 80 प्रतिशत से अधिक हिस्से पर भाजपा की सरकारें हैं। इस तरह देश की 76 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या के विश्वास को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोडक़र रखा है। देश में 

गठबंधन से सरकार बनाने वाली राजनीति को मोदी जी ने समाप्त किया है। एक व्यक्ति ने पार्टी के साथ पूरे एनडीए का विश्वास कायम किया है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल की उपलब्धियों को बताने के लिए आयोजित मीडिया संवाद में कही। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का मन जीता है। 32 से ज्यादा देशों से उन्होंने सम्मान पाया है। नीति आयोग की बैठक में कई विरोधी दल के मुख्यमंत्रियों ने भी मुक्त कंठ से प्रधानमंत्री के विजन 2047 की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने केन्द्र की मोदी सरकार के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के फैसलों और जनकल्याण की योजनाओं का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

भाजपा सरकारों में बन रहीं जनहित की योजनाएं:खंडेलवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का हर काम और योजनाएं जनता के हित की बन राही हैं। हम योजनाओं का लाभ नीचे तक पहुंचाने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम मिलकर कुद ऐसा करेग कि देश और मध्यप्रदेश आगे बढ़े। 

लोकतंत्र पर भरोसे में परिवर्तित हुआ जनविश्वास:प्रधान

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि आजाद भारत के सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री रहने के कीर्तिमान के साथ पहली बार प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पॉलीटिक्स विद परफोर्मेंस देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रति जन स्वीकृति बढ़ी है। जनविश्वास लोकतंत्र पर भरोसे में परिवर्तित हुआ। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का भरोसा प्राप्त करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के 79 सालों में अटल जी और 12 साल की मोदी सरकारों में शासन व्यवस्था की अलग ही लकीर खीची है। आजादी के बाद देश के लोगों को लोकतंत्र की जो कल्पना दिखाई गई,उसे साकार करने का सौभाग्य मोदी जी को मिला। राजनीतिक इच्छा शक्ति से विकास कैसे किया जाता है, यह मोदी ने बताया। 12 सालों में भारत वैश्विक मंच पर महाशक्ति के रूप में उभरा। देश की बेटियां इन 12 सालों में साइंस, टैक्नोलॉजी और गणित जैसे विषयों में दुनिया में शिक्षा इंडैक्स में शामिल हुईं। 

चार वर्गों के कल्याण पर रहा फोकस 

केन्द्रीय मंत्री श्री प्रधान ने सरकार के चार प्राथमिकता वाले वर्गों महिला, गरीब, युवा और किसानों के कल्याण के लिए बनी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार के हर काम और योजनाओं का पहला लाभ आज महिलाओं को दिया जाता है। इससे आधी आबादी में आत्मविश्वास जागा है। नौजवानों के सपनों को साकार करने के सटीक प्रयास हो रहे हैं। 

- किसान सरकार की पहली प्राथमिकता हैं। कृषि आधारित अर्थनीति को नई ऊंचाई मिली है। मध्यप्रदेश आदर्श राज्य बना है। वहीं गरीब कल्याण की भी कई योजनाएं सरकार चला रही हैं। पिछले एक दशक में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। लोगों के स्वास्थ्य पर खर्च घटा है। उन्होंने कहा कि 1947 के लक्ष्य के साथ हमने लम्बी लकीर खींची है। मोदी सरकार की अर्थनीति का ही परिणाम है कि वैश्विक अस्थिरता के दौर में भी प्रधानमंत्री ने देश को अच्छे से संभाला है। कार्यक्रम में मोदी सरकार के कामों और योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।