Breaking News:

• बिना पेट्रोल के पैदल दौड़ी मंत्री जी की कार!............नेता का भाई पड़ा भारी, जल्द टीएसआई की विदायी • महेश सहित भाजपा के तीनों प्रत्याशी विजयी घोषित,रिटर्निंग अधिकारी ने सौपे निर्विरोध जीत के प्रमाण पत्र, मीनाक्षी की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई आज • भाजपा में जीत का उत्सव, आयोग को कोश रहे कांग्रेसी, प्रदेश अध्यक्ष से मिले तीनों नव-निर्वाचित राज्यसभा प्रत्याशी, मिठाई खिलाकर दी बधाई • एसबीआई ऋण मुख्यालय के पूर्व एजीएम की 300 करोड़ की संपत्तियां जब्त, सीए और हवाला संचालकों से सांठगांठ कर काली कमाई को वैध करने का प्रयास, कागजी कंपनी भी बनाई • मंत्री करण सिंह वर्मा ने सुनी पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं
राजधानी

Image Alt Text

राजधानी के सबसे महंगे होटल कोर्टयार्ड मैरियट में चूहों की शिकायत, फूड विभाग ने निलंबित किया लायसेंस

राजधानी

भोपाल। राजधानी भोपाल के सबसे महंगे होटलों में शामिल कोर्टयार्ड  मैरियट में चूहे मिलने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल के डीलीजेंट होटल कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड (कोर्टयार्ड बाय मैरियट) का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। 

ग्राहकों की ओर से होटल में चूहे होने की शिकायत की थी। एक गंभीर शिकायत के बाद, राज्य और केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने होटल का त्वरित औचक निरीक्षण किया। डीबी सिटी, अरेरा हिल्स स्थित प्राधिकृत परिसर में निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी और गंभीर कमियां मिलीं। जिसके आधार पर केंद्रीय अभिहित अधिकारीने संस्थान की खाद्य व्यवसाय (फूड बिजनेस) गतिविधियों एवं सेंट्रल लाइसेंस (लाइसेंस संख्या: 11421999000174) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निरीक्षण दल को होटल में मिली यह कमियां 

- पेस्ट इन्फेस्टेशन (कीट और चूहे): होटल के स्टोर और किचन (रसोई) एरिया में चूहे मिले, साथ ही, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड की जांच में परिसर में चूहों की उपस्थिति की पुष्टि हुई। 

- अस्वच्छता एवं अस्वास्थ्यकर स्थितियां: होटल की सभी रसोइयों में साफ-सफाई और स्वच्छता की स्थिति खराब मिली। 

- नियमों का उल्लंघन: होटल द्वारा उपयोग किए जा रहे चीनी के पाउच एक तृतीय-पक्ष निर्माण इकाई से लिए जा रहे थे, जो कि खाद्य व्यवसाय संचालक (एफबीओ) द्वारा विधिवत समर्थित/एंडोर्स नहीं थे।

- खाद्य पदार्थों का अनुचित भंडारण: शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य उत्पादों को बिना किसी पृथक्करण के एक साथ असुरक्षित तरीके से संग्रहित किया गया था।

- दोषपूर्ण बुनियादी ढांचा: होटल प्रबंधन भंडारण सुविधाओं को इस तरह से डिजाइन और निर्मित करने में विफल रहा, जिससे भंडारण और तैयारी के दौरान भोजन को दूषण से प्रभावी ढंग से बचाया जा सके।

- कानूनी मानकों की अनदेखी: होटल परिसर में खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली और खाद्य सुरक्षा और मानक (लाइसेंसिंग और खाद्य व्यवसायों का पंजीकरण) विनियम, 2011 की अनुसूची 4 की आवश्यकताओं का अनुपालन पूरी तरह से अपर्याप्त पाया गया।

- सार्वजनिक स्वास्थ्य सर्वोपरि: निरीक्षण के दौरान मिले इन गंभीर तथ्यों, रिकॉर्ड की संवीक्षा और आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य व खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने बिना किसी ढिलाई के उक्त होटल की गतिविधियों को निलंबित करने का सख्त कदम उठाया है।