Breaking News:
राजनीति
भाजपा अजजा मोर्चा की कामकाजी बैठक में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जनजातीय समाज को मूल संस्कृति से भटका रहे हैं विपक्षी दल
राजनीति
भोपाल। विपक्षी दल जनजातीय समाज को मूल संस्कृति से भटकाने का काम करते हैं। जनजातीय समाज इतना अच्छा है कि कभी भी अपने लिए कुछ नहीं मांगता। इस समाज के लोग राष्ट्र और समाज के उत्थान और तरक्की के लिए कार्य करते हैं। मोर्चा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं को अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महती भूमिका निभा रहे हैं। मोर्चा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां व संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्य करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए कही।
बैठक में श्री खण्डेलवाल ने अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रामलाल रौतेल, सदस्य भगत सिंह नेताम एवं मंगल सिंह धुर्वे का पदभार ग्रहण करने के पूर्व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। बैठक को मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, मोर्चों के प्रदेश प्रभारी मनोरंजन मिश्रा एवं मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम ने संबोधित कर मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।
समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ें कार्यकर्ता
श्री खण्डेलवाल ने कहा कि मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनजातीय समाज के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी संगठन से जोडऩे के लिए कार्य करें। पार्टी पदाधिकारी समाज के लोगों के साथ बैठें और उन्हें बताएं कि प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के लिए कई उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा जनजातीय समाज की आवाज बनकर विकास कार्यों को और प्रभावी बनाएगा। बैठक में पार्टी एवं मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26