Breaking News:
राजनीति
भाजपा किसान मोर्चा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, किसानों का भू-अर्जन मुआवजा चार गुना करने पर ढोल-नगाड़े बजाकर मनाया उत्सव
राजनीति
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शासकीय व सार्वजनिक विकास व निर्माण कार्यों के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण करने के लिए मिलने वाले मुआवजे को चार गुना किए जाने पर भाजपा किसान मोर्चा ने गुरूवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर ढोल नगाड़े बजाकर उत्सव मनाया और मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। किसान मोर्चा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश कि लाखों किसानों के हितों में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के इस फैसले से न केवल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण होगा, बल्कि प्रदेश में विकास की रफ्तार भी तेज होगी और हर वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। यह सिर्फ मुआवजा नहीं, बल्कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसानों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के किसानों के हित में एक अभूतपूर्व निर्णय लिया है।
विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसान हितैषी सरकार का कृषि भूमि को अधिग्रहण करने पर मुआवजे को चार गुना करने के निर्णय का प्रदेश भर के किसान स्वागत कर रहे हैं। किसानों में इस निर्णय को लेकर हर्ष व्याप्त है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय किसानों की मेहनत का उचित सम्मान है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव, अर्पित सिंह, देवकरण झोरण सहित मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26