Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
अपराध

Image Alt Text

लोकायुक्त ने शुरू की कटनी के पूर्व SP अभिजीत रंजन के कथित भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच

अपराध


भोपाल/कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके कार्यकाल के दौरान हुए कथित विभागीय भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में लोकायुक्त संगठन ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। कटनी की वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती सरिता गौतम द्वारा डीजी लोकायुक्त को भेजी गई शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए लोकायुक्त भोपाल संभाग ने आधिकारिक तौर पर जांच शुरू कर दी है।

​इस मामले में लोकायुक्त कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, श्रीमती सरिता गौतम को आगामी 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे भोपाल स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराने और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया है। शिकायत में पूर्व एसपी पर भ्रष्टाचार के माध्यम से अकूत संपत्ति अर्जित करने और सरकारी सामग्री की खरीदी में लाखों-करोड़ों रुपये के गबन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। समाजसेवी सरिता गौतम लंबे समय से इन अनियमितताओं के विरुद्ध आवाज उठा रही थीं। उनकी शिकायत पर अब लोकायुक्त पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।