Breaking News:
राजधानी
युवा विधायकों के सम्मेलन का शुभारंभ आज, आधा सैकड़ा युवा विधायकों की अगवानी के लिए सजकर तैयार हुई मप्र विधानसभा
राजधानी
भोपाल। राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र) जोन-6 में शामिल मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के युवा विधायकों के दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ सोमवार, 30 मार्च को सुबह 9.30 बजे से विधान परिषद, विधानसभा भवन, भोपाल में होगा। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के पहले दिन ‘लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने हेतु युवा विधायकों की भूमिका’ विषय पर मंथन होगा। सोमवार को ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी भी युवा विधायकों को संबोधित करेंगे।
समापन कल, राज्यसभा के उप सभापति होंगे शामिल
सम्मेलन के दूसरे दिन 31 मार्च को ‘विकसित भारत 2047- युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां’ विषय पर मंथन होगा। इस दिन अन्य एमआईटी पूना के चेयरमैन डॉ. राहुल वी. कराड का संबोधन होगा। समापन समारोह में राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
मप्र के ये 37 विधायक होंगे शामिल
पंकज उपाध्याय, हेमंत कटारे, ऋषि अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका पेंची, जयवर्धन सिंह, कामाख्या प्रताप सिंह, अरविंद पटेरिया, सुश्री रामश्री राजपूत, श्रीमती प्रतिमा बागरी, सिद्धार्थ कुशवाह, विक्रम सिंह, दिव्यराज सिंह, सिद्धार्थ तिवारी, शरद कोल, श्रीमती मनीषा सिंह, शिवनारायण सिंह, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, अभिलाष पाण्डेय, अभिजीत शाह, मुकेश मल्होत्रा, श्रीमती सरला रावत, संतोष वरकड़े, गौरव पारधी, नीलेश उइके, आतिफ अकील, घनश्याम चंद्रवंशी, मुरली भवरा, श्रीमती कंचन तनवे, सुश्री मंजु दादू, सचिन बिरला, सचिन यादव, मोंटू सोलंकी, विक्रांत भूरिया, हीरालाल अलावा, महेश परमार, सतीश मालवीय, कमलेश्वर डोडीयार। राजस्थान और छग से 13-13 विधायकों ने कार्यक्रम के लिए सहमति दी है।
विधानसभा सजकर तैयार, लघु सदन नजर आया सभागार
तीनों राज्यों के युवा विधायकों की अगवानी के लिए पूरा विधानसभा परिसर सजाया गया है। परिसर में कई जगह आगंतुक विधायकों के फोटो वाले होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं। सम्मेलन जिस सभागार में आयोजित होगा, उसे मिनी विधानसभा का स्वरूप दिया गया है। अतिथियों, अधिकारियों और आगंतुक विधायकों की बैठक व्यवस्था सदन के समान ही तैयार की गई है।हर विधायक की टेबिल पर टैबलेट, माइक आदि सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने देखीं सम्मेलन की तैयारियां
मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को विधानसभा परिसर पहुंचकर युवा विधायक सम्मेलन की तैयारियों को देखा। कार्यक्रम स्थल, सभागार, बैठक सहित व्यवस्थाओं और उनसे जुड़े संकेतक, होर्डिंग आदि को लेकर विधानसभा के प्रमुख सचिव सहित अन्य अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से चर्चा कर कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। श्री तोमर ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना और युवा जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर मंथन करना है। सम्मेलन में लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मध्यप्रदेश में इस तरह का युवा विधायक सम्मेलन होना गर्व की बात है। सम्मेलन के दौरान कुल पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पहले दिन तीन और दूसरे दिन दो सत्र होंगे।
देर रात पहुंचे कई विधायक, शुभारंभ आज
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कई युवा विधायक रविवार देर रात तक भोपाल पहुंच चुके हैं। कुछ विधायक सोमवार दोपहर तक पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। सम्मेलन में 45 वर्ष से कम उम्र वाले मध्यप्रदेश के 37 तथा राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के 13-13 विधायक शामिल होंगे।
डिजीटली होगी विधानसभा का अगला सत्र
एक प्रश्न के उत्तर में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने बताया कि ‘नेवा’ की कार्योजना के अनुसार मप्र विधानसभा डिजीटली हो चुकी है। पिछले सत्र में भी विधायकों को डिजीटल प्रश्न उपलब्ध कराए गए।श्री तोमर ने स्वीकार किया कि आगामी ग्रीष्म कालीन सत्र तक सदन की कार्यवाही पूरी तरह डिजीटली हो जाएगी।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26