Breaking News:
राजधानी
15 दिन पुरानी बुकिंग पर सिलेण्डर सप्लाई नहीं, एजेंसियों पर लगी कतारें, नाश्ता दुकानदारों ने लिखा सिलेण्डर सस्ता नहीं, तब तक 15 का हर सामान
राजधानी
भोपाल। प्रशासन के लगातार समझाइश और आश्वासनों के बीच एलपीजी गैस को लेकर राजधानी में लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। इडेन सहित अन्य एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई बुकिंग दिनांक से 15 दिन बाद भी नहीं हो पा रही है। इसलिए एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतारें नजर आने लगी है। वहीं होटल-ढाबों और नाश्ता सेंटरों को पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस नहीं मिल पाने से नाश्ता, भोजन की दरें भी बढ़ गई हैं। दुकानदारों ने बढ़ी हुई दरें दुकान के बाहर चिपका दी है। जिसमें सूचना दी गई है कि सिलेण्डर की दरें घटने तक नई दरें ही लागू रहेंगी। 10 रुपये के समोसा, कचोरी, आलूबड़े की कीमत बढक़र 15 रुपये कर दी गई है। भोजन-नाश्ते के अन्य सामान की दरें भी बढ़ाई गई हैं।
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच एलपीजी गैस और पेट्रोलियम की विश्व व्यापी किल्लत के बीच भारत सरकार देश में गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश में राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन गैस और पेट्रोल की पर्याप्त उलब्धता के संबंध में लोगों को लगातार समझाइश दे रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर चल रहीं संभावित कमी की खबरों से आशंकित लोग जरूरत से अधिक सिलेण्डर भण्डार कर रहे हैं और पेट्रोल-डीजल भी अधिक मात्रा में खरीद रहे हैं।
अधिक मांग से भी बढ़ी गैस की किल्लत
ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद राजधानी में गैस की मांग सामान्य दिनों से कहीं अधिक बढ़ी है। इसी कारण गैस एजेंसियां भी सामान्य से अधिक आपूर्ति नहीं कर पा रही हैं। घरेलू गैस सिलेण्डर की वार्षिक संख्या घटाए जाने एवं बुकिंग की तिथि भी 45 दिन किए जाने के बावजूद बुकिंग में कमी नहीं आई है। 15 मार्च की बुकिंग के अधिकांश सिलेण्डर घरों पर प्रदाय नहीं कए जा सके हैं।
एजेंसियां उठा रहीं मौके का फायदा
एलपीजी गैस की आपूर्ति से अधिक मांग बढऩे का फायदा राजधानी की कई गैस एजेंसियां भी उठा रही हैं। बुकिंग में देरी की शिकायत करने एजेंसियों पर पहुंच रहे ग्राहकों को पर्चिंयां थमाकर कई किलोमीटर दूर स्थित गोदामों पर भेजा जा रहा है। एजेंसियों को मिलने वाले परिवहन खर्च की राशि एजेंसियों के खातों में पहुंच रही है, जबकि एजेंसी से मिली पर्ची को गोदाम पर दिखाकर ग्राहक सिलेण्डर अपने साधन से घर ले जा रहे हैं।
9 एफआईआर, 2888 एलपीजी सिलेण्डर जब्त
एलपीजी गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी रोकने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन, पुलिस एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने प्रदेशभर में अब तक कुल 2046 स्थानों पर कार्रवाई की है। इन कार्रवाईयों में कुल 2888 एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए गए हैं। 9 मामलों में एफआईआर भी की गई है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26