Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

23 की रात फिर बढ़ सकती है मदिरा आपूर्ति हेतु निविदा की तारीख, निविदा तारीख बढ़ा आखिर किसे उपकृत कर रहा है आबकारी विभाग?

मध्यप्रदेश

भोपाल। वित्तीय वर्ष 2025-26 का अंतिम सप्ताह शेष है। अगले वित्तीय वर्ष में प्रदेशभर की शराब दुकानों को देशी मदिरा (कंट्रीलिकर) की उपलब्धता हेतु राज्य के आसवकों से आमंत्रित निविदा की तारीख एक बार फिर से आगे खिसक सकती है। नकली शराब प्रदाय किए जाने के मामले में रायसेन की सोम डिस्टलरीज प्रायवेट लिमिटेड के न्यायालय में लंबित प्रकरण के बीच आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा निविदा की तारीख आगे बढ़ाए जाने से विभाग की मंशा पर सवाल खड़ा हो रहा है। 

उल्लेखनीय है कि देशी मदिरा प्रदाय हेतु निविदा की तारीख एवं समय मप्र आबाकरी विभाग ने पहले 13 मार्च को प्रात: 11 बजे से तय किया था। ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया शुरू होती, इससे पहले ही 12 मार्च की रात 12 बजे आबकारी आयुक्त ने अपरिहार्य कारणों को लिखते हुए, इस निविदा प्रक्रिया को स्थगित कर निविदा की तारीख बढ़ाकर 24 मार्च 2026 प्रात: 11 बजे से कर दी। सूत्रों का कहना है कि 23 मार्च की रात एक बार फिर से इस निविदा की तारीख बढ़ाई जा सकती है। 

24 मार्च को निविदा हुई तो बाहर होगी सोम

फर्जी परमिट शराब सप्लाई  संबंधित पुराने प्रकरण के आधार पर पूर्व आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल द्वारा सोम ग्रुप की दो निर्माण इकाईयों के सभी लायसेंस निलंबित कर दिए हैं। ऐसी स्थिति में सोम का शराब कारोबार एक महीने से पूरी तरह ठप है। लायसेंस बहाली को लेकर सोम ग्रुप के संचालकों की ओर से न्यायालय में याचिका दायर की है।सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सुनवाई से मना करने के बाद मामले की सुनवाई फिर से उच्च न्यायालय में होनी है। जिसके लिए 23 मार्च को सुनवाई होने की  संभावना है। 24 मार्च को निविदा प्रक्रिया होती है, तो निविदा प्रक्रिया में मप्र के अन्य 10 आसवक टेंडर डाल सकेंगे, सोम डिस्टलरीज इसमें हिस्सा नहीं ले सकेगी। लेकिन विभाग निविदा की तारीख आगे बढ़ाता है और सुनवाई में सोम को न्यायालय से राहत मिलती है तो इसका सीधा फायदा सोम डिस्टलरीज को मिलेगा।

तीन महीने बढ़ सकती है टेंडर प्रक्रिया 

सूत्रों का कहना है कि हाल में सोम डिस्टलरीज को न्यायालय से राहत नहीं मिलने की स्थिति में इस कंपनी विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए आबकारी विभाग के  मुखिया अधिकारी अधिकारी सिर्फ निविदा प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहे हैं, बल्कि तैयारी यह भी है कि पिछले वर्ष की सफल निविदाकार कंपनियों को पूर्व निर्धारित दरों पर अगले तीन माह तक मदिरा सप्लाई की अनुमति मिल सकती है। ऐसा हुआ तो मदिरा प्रदाय (कंट्रीलिकर) के ठेके मई माह में हो सकेंगे और नए वर्ष की मदिरा प्रदाय व्यवस्था जुलाई माह से शुरू हो सकेगी।