Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

नगर निगम वर्कशॉप पर लोकायुक्त का छापा, फर्जी बिलों से भुगतान मामले में रविवार को भी हुई कार्रवाई

राजधानी

भोपाल। भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों से भुगतान मामले में शुक्रवार को नगर निगम के डाटा सेंटर से संबंधित दो ठिकानों पर छापे और अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर सहित अन्य के विरुद्ध एफआईआर के बाद रविवार को भी लोकायुक्त टीम ने नगर निगम के मातामंदिर क्षेत्र में स्थित  केन्द्रीय कार्यशाला (सेंट्रल वर्कशॉप) पर छापा मारा। लोकायुक्त टीम ने यहां जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद वाहनों के संधारण से संबंधित बिल सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। 

शुक्रवार को डाटा सेंटर में छापे के दौरान लोकायुक्त टीम ऐसे प्रमाण भी मिले थे, जिनमें केन्द्रीय कार्यशाला में गाडिय़ों के संधारण सहित अन्य तकनीकी कामों के नाम पर फर्जी बिल पास कर फर्जीवाड़ा होने की आशंका है। इन्हीं गड़बडिय़ों की जांच के लिए रविवार को लोकायुक्त टीम ने कार्यशाला पर छापा डालकर जांच-पड़ताल की। रिकार्ड की जांच की और उपस्थित कर्मचारियों से भी पूछताछ की। 

फर्जी बिलों से इस तरह हुआ फर्जीवाड़ा! 

लोकायुक्त टीम की जांच में पता चला है कि इस घोटाले के लिए ‘सेप’ सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया है। बिना कोई काम कराए सॉफ्टवेयर की मदद से फर्जी बिल जनरेट किए गए। अपर आयुक्त सेवतकर ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों की फर्मों के नाम पर करोड़ों रुपये का अवैध भुगतान कराया और इस भुगतान का कमीशन भी लिया। इसी क्रम में जल कार्य और सामान्य प्रशासन जैसे विभागों के वाहनों की पेंटिंग और रिपेयरिंग केवल कागजों पर दिखाई गई।

अपर आयुक्त पर हो चुकी है एफआईआर 

इस मामले में लोकायुक्त ने विगत 11 मार्च को वित्त एवं लेखा शाखा के प्रभारी अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर के खिलाफ भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज किया है। न्यायालय से सर्च वारंट लेकर डाटा सेंटर में छापामार कार्रवाई कर जांच पड़ताल की और सोफ्टवेयर डाटा भी जब्त किया। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर के अनुसार जब्त किए गए डेटा की पड़ताल से बड़ी गड़बड़ी उजागर हो सकती है।