Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

30-31 मार्च को भोपाल में होगा तीन राज्यों के युवा विधायकों का सम्मेलन

राजधानी

भोपाल। आगामी 30 एवं 31 मार्च को भोपाल में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अधिकतम 45 आयु वर्ष तक के युवा विधायकों का सम्मेलन होगा। मध्यप्रदेश विधानसभा के विधान भवन में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन में तीन राज्यों के युवा विधायक दो दिनों तक संसदीय प्रणाली पर मंथन करेंगे। 

विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने बताया कि युवा विधायक सम्मेलन की तैयारी चल रही है। करीब 70 से 80 युवा विधायक इस सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ से इस सम्मेलन में शामिल होने वाले युवा विधायकों की सूची मांगी गई है। इस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा स्वयं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर कर रहे हैं। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष सहित अन्य विधानसभाओं के अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। सम्मेलन में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल होंगे। विधानसभा सचिवालय ने इस सम्मेलन के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्षों को भी आमंत्रण भेजे हैं।