Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
देश

Image Alt Text

नीट के पंजीयन अब 11 मार्च तक, 2050 से ज्यादा कॉलेजों की लगभग 211000 सीटों पर होंगे प्रवेश

देश

भोपाल। मध्यप्रदेश समेत देशभर के मेडिकल, डेंटल, आयुष कॉलेजों में स्नातक डिग्री में प्रवेश के लिये नीट 2026 के लिये ऑनलाइन आवेदन की तिथि रविवार 8 मार्च से बढ़ाकर अब 11 मार्च 2026 ( रात 09:00 बजे ) तक एनटीए ने कर दिया है। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राकेश पाण्डेय ने कहा कि अब छात्रों को गंभीरता के साथ नीट यानी नेशनल इलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट को लेना होगा क्योंकि कॉम्प्टीशन बढ़ता जा रहा है। विगत वर्ष 2023 में लगभग 21 लाख आवेदन आये, 2024 में लगभग 24 लाख आवेदन, 2025 में लगभग 22 लाख आवेदन आये और अब 2026 में लगभग 20 लाख 50 हजार आवेदन आ चुके हैं। हलॉकि फाइनल स्टेटमेंट एनटीए जारी करेगा। मेडिकल , डेंटल व आयुष के 2050 से ज्यादा चिकित्सकीय कॉलेजों की लगभग 211000 यूजी सीटों पर सत्र 2026- 27 में प्रवेश होंगे। ज्ञात रहे कि नीट- 2026 की परीक्षा देशभर में एकसाथ 3 मई 2026 को होगी।