Breaking News:
मध्यप्रदेश
मप्र में 10 प्रतिशत बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, जीडीपी भी बढ़ी, बजट से एक दिन पहले आई मध्यप्रदेश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट
मध्यप्रदेश
भोपाल। मप्र विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सरकार ने मंगलवार को, राज्य की आर्थिक हालत का लेखा-जोखा दिया है। विधानसभा में पेश की गई आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2026-27 के अनुसार, राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढक़र 1.69 लाख रुपए हो गई है। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में भी 0.09 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, सरकार निवेश आकर्षित करने में सफल रही है, जिससे रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। कृषि और संबंधित क्षेत्रों में, दूध और मांस के उत्पादन में प्रभावशाली वृद्धि हुई है लेकिन अंडे के उत्पादन और खपत में गिरावट का आंकड़ा सामने आया है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार मध्यप्रदेश के प्रत्येक नागरिक की औसत वार्षिक आय वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1,69,050 रुपए तक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष के 1,54,124 रुपए की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा है। जीडीपी में पिछले वर्ष की अपेक्षा 0.09 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जो पिछले वित्तीय वर्ष के 11.05 प्रतिशत से बढक़र इस वर्ष 11.14 प्रतिशत हो गई है। यह दर्शाता है कि अर्थव्यवस्था एक स्थिर गति से आगे बढ़ रही है, लेकिन विकास की रफ्तार को और तेज करने की चुनौती बनी हुई है।
स्कूल छोडऩे वाले बच्चे घटे
मप्र में बीच में ही पढ़ाई छोड़ देने वाले बच्चों की संख्या में कमी देखने को मिली है। पिछले वर्ष की तुलना में स्कूल बीच में छोडऩे की दर में कुल 25 प्रशित की कमी दर्ज की गई है। सरकार ने स्कूली शिक्षा का ढांचा बदलने के लिए सांदीपनी स्कूलों की स्थापना का फैसला लिया है। खास बात ये है कि स्कूल छोडऩे वाली छात्राओं की संख्या में 34 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है।
2025 में जहां 7.3 लाख लडक़ों ने स्कूल छोड़ा, वहीं लड़कियों का यह आंकड़ा केवल 5.9 लाख रहा। यह बताता है कि समाज में बेटियों को शिक्षित करने के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और सरकारी योजनाएं प्रभावी साबित हो रही हैं।
सालभर में 48 हजार करोड़ का निवेश
आर्थिक सर्वे के अनुसार मप्र सरकार ने निवेश के लिए अच्छे एवं परिणाम मूलक प्रयास किए हैं। पिछले एक साल में राज्य में 48 हजार करोड़ रुपए का निवेश आया है, जिससे 80 हजार से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। पांच साल में कुल 2245 औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से 1 लाख 32 हजार 861 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त होने का दावा किया गया है, इससे 2 लाख 41 हजार 514 लोगों को रोजगार मिला है।
मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ा
मप्र सरकार खेती के अलावा पशुपालन से भी किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास कर रही है। आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, दूध उत्पादन में लगभग 6 प्रतिशत और मांस उत्पादन में करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्य में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता भी बढक़र 707 ग्राम प्रतिदिन हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर है। हालांकि मप्र में अंडे का उत्पादन लगभग 8 प्रतिशत घटा है। प्रति व्यक्ति अंडा उपलब्धता भी 40 नग प्रतिवर्ष से घटकर 35 नग प्रतिवर्ष रह गई है, जो 12.5 की गिरावट को दर्शाती है।
कन्या विवाह योजना पहले घटे, फिर बढ़े
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभार्थियों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में भारी उतार-चढ़ाव रहा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में लाभार्थियों की संख्या 59,445 तक पहुंच गई थी और सरकार ने इस पर 3341.8 करोड़ रुपए खर्च किए थे। साल 2024-25 में यह संख्या तेजी से घटकर केवल 13,490 रह गई। हालांकि, 2025-26 में इस संख्या में फिर से बढक़र 50,208 हो गई। सरकार ने योजना के बजट को भी पिछले साल की तुलना में 450 करोड़ रुपए बढ़ाया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26