Breaking News:
अपराध
वायरल ‘साइको किलर’ मैसेज फर्जी, भोपाल पुलिस ने किया खंडन
अपराध
गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी या सीरियल हमले की कोई घटना नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
भोपाल।कल्पना नगर, सोनागिरी, इंद्रपुरी, नरेला शंकर, "मिनाल रेसिडेंसी और भवानी धाम क्षेत्र में साइको किलर घूम रहा है” इस तरह का एक संदेश इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संदेश में बीते चार दिनों में पांच युवतियों के गंभीर रूप से घायल होने और सोनागिरी के शक्ति डोसा कॉर्नर चौराहे पर चाकू से हमले जैसी भ्रामक बातें कही जा रही हैं । पुलिस प्रशासन ने इस वायरल मैसेज को पूरी तरह फर्जी और अफवाह करार दिया है।
टीआई गोविंदपुरा का स्पष्ट बयान
गोविंदपुरा थाना प्रभारी ने साफ शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहा “साइको किलर” से जुड़ा संदेश पूरी तरह गलत है। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में किसी भी युवती पर चाकू से हमला या किसी भी प्रकार के सीरियल अपराध की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
60 पुलिसकर्मियों की गश्त, एडिशनल डीसीपी मौके पर
टीआई गोविंदपुरा के अनुसार इंद्रपुरी और औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 60 पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। स्वयं एडिशनल डीसीपी मौके पर मौजूद हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
पिपलानी और अयोध्या नगर की घटनाओं पर कार्रवाई
टीआई गोविंदपुरा ने जानकारी दी कि पिपलानी थाना और अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में पूर्व में हुई घटनाओं को लेकर 29 तारीख को डीसीपी साहब जोन-2 द्वारा विशेष टीम गठित कर दी गई थी। तभी से करीब 60 पुलिसकर्मी संबंधित क्षेत्रों में आरोपी की तलाश में लगातार सघन अभियान चला रहे हैं।
अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना पुष्टि के इस तरह के भ्रामक संदेश फैलाना कानूनन अपराध है। अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की भोपाल के नागरिकों से अपील
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपुष्ट संदेशों पर विश्वास न करें।किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी दें।कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26