Breaking News:
राजधानी
भोपाल चैंबर चुनाव में 89.44 प्रतिशत मतदान, परिणाम सोमवार को, 2236 कुल मतदाता, 2000 ने डाले वोट
राजधानी
- 1917 ने बूथ पर पहुंचकर, 44 ने डाक से डले, 39 टेंडर वोट भी डले
भोपाल। भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को सुबह 8 बजे से मानस भवन में शुरू हुए मतदान में व्यापारियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।परिणाम स्वरूप शाम 5 बजे तक कुल 89.44 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रगतिशील पैनल के प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली का मुकाबला उन्नति पैनल के गोविंद गोयल से है। चुनाव परिणाम सोमवार 2 फरवरी को आएंगे।
भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव के लिए कुल 2236 मतदाता थे। चुनाव में इनमें से कुल 2000 मतदाता व्यपारियों ने ही मतदान किया। इनमें 1917 व्यापारियों ने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। जबकि 44 व्यापारियों ने डाक से मतदान किया। इस बीच 39 टेंडर वोट भी डाले गए। इस तरह कुल पूरे 2 हजार व्यपारियों द्वारा मतदान हुआ। 236 मतदाता व्यापारियों ने प्रत्यक्ष अथवा डाक, किसी भी प्रकार से मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
पौने दो सौ सदस्यों की टीम ने कराया मतदान
चैंबर चुनाव की व्यवस्थाओं के लिए करीब पौने दो सौ व्यापारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मतदान स्थल पर व्यापारियों के मतदान की व्यवस्था को सरल ओर सुगम बनाया गया था। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. पीसी कोठारी, चुनाव अधिकारी वैभव जैन सहित अन्य निर्वाचन अधिकारियों ने कुल कुल 20 बूथ बनाकर व्यापारियों को मतदान कराया। दिव्यांजन और बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रवेश द्वार के पास ही दो विशेष बूथ भी बनाए गए थे। मतदान स्थल पर चिकित्सा टीम भी तैनात रही।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26