Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

मुख्यमंत्री ने विद्यालय में, अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष के घर सुना ‘मन की बात’,प्रधानमंत्री सोच से जमीनी नवाचारों को मिली देशव्यापी पहचान: डॉ. यादव

मध्यप्रदेश

भोपाल। जनवरी माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रदेशभर में सुना गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के हामूखेड़ी स्थित शासकीय विद्यालय में एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल विधानसभा के बूथ क्र. 117 के अध्यक्ष उदय अमझरे के निवास पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा मप्र के पन्ना जिले के बीट गार्ड जगदीश प्रसाद अहिरवार के पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवाचार का ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उल्लेख किए जाने पर श्री यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमीनी स्तर के नवाचारों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी और संवेदनशील सोच को दर्शाता है। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि  मोदी जी के विचार लोकतंत्र, संविधान और जनभागीदारी की भावना से सशक्त करते हैं। प्रदेशभर के विभिन्न बूथों पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।