Breaking News:
राजधानी
राजधानी में अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर, टीनशेड, दरबाजे किए ध्वस्थ, सडक़ें भी उखाड़ीं
राजधानी
भोपाल। राजधानी भोपाल की हुजूर तहसील के ईंटखेड़ी क्षेत्र में बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर शनिवार को प्रशासन का बुल्डोजर चला। लगभग 8 करोड़ रुपये कीमत की भूमि पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी के शेड और दरबाजे तोड़े गए। वहीं कॉलोनी के लिए बनाई गई सडक़ों को भी खोदा गया।
एसडीएम हुजुर विनोद सोनकिया और तहसीलदार आलोक पारे के नेतृत्व में कार्रवाई करने पहुंची प्रशासन की टीम ने शनिवार को ईंटखेड़ी क्षेत्र में विकसित हो रहीं चार अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की। टीम ने एक स्थान से अतिक्रमण भी हटाया।
उल्लेखनीय है कि भोपाल जिले में अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद अब जमीनी स्तर पर भी कार्रवाई शुरू की गई है। यहां पर बुल्डोजर के सहयोग से अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं।
इनकी अवैध कॉलोनियो पर हुई कार्रवाई
ईंटखेड़ी क्षेत्र में रुखसाना पति मो. मोहसिन, विनोद पिता उमेश साहू, रिजवान पिता मो. हनीफ और हीरालाल पिता बालमुकुंद द्वारा अवैध तरीके से कॉलोनियां विकसित कर रहे थे। एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया, अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माण की पहले जांच की गई। जांच के बाद शनिवार को पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई। ग्राम परवारखेड़ा में सरकारी जमीन पर टीन शेड और बाउंड्रीवॉल बनाने को लेकर भी कार्रवाई की गई। यहां जेसीबी की मदद से इन्हें तोड़ दिया गया। पशुओं के लिए यह टीन शेड बनाया गया था।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26