Breaking News:
राजधानी
बकायादानों की संपत्तियों पर निगम का ताला, पांच बकायादारों की संपत्तियां कुर्क
राजधानी
भोपाल। नगर निगम द्वारा संपत्तिकर सहित अन्य करों एवं शुल्कों की वसूली के लिए सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। शेष करों का भुगतान न करने वालों के विरुद्ध संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को निगम के जोन क्र. 4 के अमले ने वार्ड क्र. 15, 16 एवं 17 में बड़े बकायादारों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 5 बकायादारों की संपत्तियों पर तालाबंदी कर कुर्क करने की कार्रवाई की गई।
निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देष पर शनिवार को निगम के जोन क्र. 4 के अमले ने वार्ड 15 में संपत्तिकर एक लाख 77 हजार 75 रुपये जमा करने करने पर शमीम अख्तर रंभा नगर बैरसिया रोड पर की दुकान पर ताला लगा दिया। इसी वार्ड में 03 चिनार स्टेट पर 52 हजार 387 रूपये शेष होने पर अजय कुमार सोनी की, वार्ड क्र. 16 में सगीर कालोनी निवासी खलील कुरैशी पर 3 लाख 8 हजार 922 रुपये एवं सोहेल खान पर 3 लाख 33 हजार 572 रुपये बकाया होने पर इनकी संपत्तियां कुर्क कीं। इसी प्रकार वार्ड 17 में 23 पुरानी सिंधी कालोनी निवासी हरगुन दास पर 2 लाख 77 हजार 653 रूपये का बकाया होने पर इनकी संपत्ति पर तालाबंदी की गई। इन सभी बकायादारों को निगम ने पहले नोटिस जारी किए, परंतु बकायादारों द्वारा बकाया कर की राशि का भुगतान नहीं करने पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26