Breaking News:
राजधानी
मप्र विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, अधिसूचना जारी, डिजीटली होगा विधानसभा सत्र, विधायकों को मिलेंगे टैबलेट
राजधानी
भोपाल। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का नवम सत्र सोमवार, 16 फरवरी से आरंभ होकर शुक्रवार,6 मार्च 2026 तक चलेगा । राज्यपाल के अनुमोदन के बाद मप्र विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना गुरूवार को जारी कर दी। इस 19 दिवसीय सत्र में कुल 12 बैठकें होंगी, जिनमें महत्वपूर्ण शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
सूचनाओं की समय सरणी जारी
विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 फरवरी तक तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 5 फरवरी तक प्राप्त की जाएंगी। जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 - क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 10 फरवरी से कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न 4 तक प्राप्त की जाएंगी।
19 दिवसीय सत्र, 7 दिन अवकाश
19 दिवसीय बजट सत्र में कुल 12 बैठकें तय की गई हैं। 21, 22 28 फरवरी एवं एक मार्च को शनिवार-रविवार का अपकाश रहेगा।होली से पूर्व 2 मार्च को बैठक नहीं होगी एवं 3 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। होली के अगले दिन 4 मार्च को भी बैठक नहीं होगी।
4.40 लाख करोड़ का हो सकता है मप्र सरकार का बजट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांच सालों में बजट को दो गुना करने की बात कही है। प्रति वर्ष सरकार का बजट भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपये था। इस बार का बजट 4 लाख 40 हजार करोड़ से अधिक हो सकता है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26