Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

18 एसपी,जबलपुर आईजी वर्मा, एडीजी रॉय सहित 42 आईपीएस पदोन्नत

मध्यप्रदेश

-केेंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 12 अधिकारियों को प्रोफार्मा पदोन्नति

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 42 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें 1994 बैच के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आश्ुातोष रॉय विशेष पुलिस महानिदेशक और जबलपुर पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पदोन्नत हो गए हैं। 199 बैच के एक एवं 2008 बैच के 2 अधिकारी डीआईजी से आईजी पदोन्नत हुए हैं। कैडर वर्ष 2010, 2011 और 2012 बैच के 13 अधिकारी डीआईजी बने हैं। इनमें खंडवा, भिंड, धार, झाबुआ, रीवा जिले के पुलिस अधीक्षक, भोपाल और जबलपुर के रेल पुलिस अधीक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक पदोन्नत हो गए हैं। इसके अलावा 18 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी पदोन्नति मिली हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पद तैनात 7 अधिकारियों के तत्काल कनिष्ठ प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति आदेश 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे। पदोन्नति पाने वाले किसी भी अधिकारी की नवीन पदस्थापना नहीं की गई है। 

इन आईपीएस को मिली पदोन्नति 

1994 बैच: अजाक शाखा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आशुतोष रॉय को विशेष पुलिस महानिदेशक अजाक पुलिस मुख्यालय पदस्थ एवं पदोन्नत किया है। 

2000 बैच: जबलपुर जोन पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक पदोन्नत किया है।

2008 बैच: इस बैच के निरंजन बी वायंगणकर, शियास ए और ललित शाक्यवार को पुलिस महानिरीक्षक पदोन्नत किया है। 

2010 बैच: इस बैच के 4 अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक पदोन्नत किया है। इनमें खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के नाम शामिल हैं। 

2011 बैच: इस बैच के भी 4 अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली हैं। इनमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो रियाज इकबाल, एसपी रेल भोपाल राहुल लोढ़ा, एसपी जबलपुर सुश्री सिमाला प्रसाद और भिंड एसपी असित यादव शामिल हैं। 

2012 बैच: इस बैच के 5 अधिकारियों को डीआईजी बनाया गया है। इनमें धार एसपी मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त भोपाल विवेक सिंह, पुलिस उपायुक्त इंदौर, झाबुआ एसपी शिवदयाल और रीवा एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान हैं। इसी बैच के दो प्रमोटी आईपीएस जगदीश डाबर और मनोह सिंह मंडलोई को प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया है। इन दोनों अधिकारियों को प्रमोशन प्रमोटी आईपीएस के सेवानिवृत होने पर होगा। 

2013 बैच: इस बैच के 9 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया है। इनमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अभिषे तिवारी, विनायक वर्मा और पंकज कुमावत और अजय सिंह हैं। इसके अलावा राजय में पदस्थ हितेष चौधरी, दतिया एसपी सूरज कुमार वर्मा, जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय, इंदौर ग्रामीण एसपी श्रीमती यांगचेन भुटिया और शडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव को प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया किया है। 

2017 बैच: इस बैच के 6 अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्वीकृत किया है। इनमें गुना एसपी अंकित सोनी, नीमच एसपी अंकित जायसवाल, विदिशा एसपी रोहित काशवानी, देवास एसपी पुनीत गेहलोद, खरगौन एसपी रविन्द्र वर्मा और 15वीं वाहनी की सेनानी श्रीमती हितका वासल शामिल हैं।

आईपीएस पंकज श्रीवास्तव को सीआईडी और सतर्कता का भी प्रभार

राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 1992 बैच के अधिकारी विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अपराध अनुसंधान विभाग और सतर्कता भी प्रभार सौंप दिया है। श्रीवास्तव के पास वर्तमान में विशेष पुलिस महानिदेशक एंटी नक्सल ऑपरेशन और एसटीएफ का दायित्व है।