Breaking News:
देश
आईआरसीटीसी साइट पर आधार लिंक हुए बिना सुबह 8 से 12 बजे तक रेलवे टिकट की बुकिंग बंद
देश
भोपाल। 29 दिसंबर, सोमवार से बिना आधार लिंक हुए आईआरसीटीसी उपयोगकर्ता रेलवे ग्राहक सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। यह नियम केवल रिजर्व रेल टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू होगा। रिजर्व टिकट की बुकिंग ट्रेन रवाना होने की तारीख के 60 दिन पहले खुलती है।
रेलवे इस नियम को तीन चरणों में लागू कर रहा है। पहला चरण सोमवार से लागू हो चुका है। दूसरे चरण में 5 जनवरी से और तीसरा चरण 12 जनवरी से लागू होगा।
29 दिसंबर से बिना आधार सुबह 8 बजे से 12 बजे तक टिकट बुक नहीं होगी। 5 जनवरी से सुबह 8 से शाम 4 बजे तक टिकट बुकिंग पर रोक लगेगी और 12 जनवरी से सुबह 8 से रात 12 बजे तक बिना आधार लिंक वाले उपयोगकर्ताओं की टिकट बुक नहीं होगी। इस प्रतिबंध को लेकर रेलवे का उद्देश्य ओपनिंग डे पर ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करने का अवसर देना है और फर्जी अकाउंट्स के माध्यम से होने वाली बुकिंग को रोकना है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26