Breaking News:
राजधानी
प्रशासन की अधूरी तैयारी, स्थानांतरित नहीं हो सकीं 27 परिवारों की झुगिग्यां, शाम को उच्च न्यायालय से मिला स्थगन
राजधानी
भोपाल। राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पीछे स्थित 27 झुग्गी परिवारों को सोमवार यहां से स्थानांतरित कर झुग्गियों का अतिक्रमण हटाना था। हालांकि अधूरी प्रशासनिक तैयारी और कांग्रेस के विरोध के चलते सोमवार को कार्रवाई स्थगित कर दी गई। शाम को जबलपुर न्यायालय ने इस मामले में स्थगन दे दिया है। अब न्यायालय का आदेश आने तक इन झुग्गीवासियों को प्रशासन स्थानांतरित नहीं कर सकेगा।
मानस भवन के पीछे की झुग्गियों से हुए अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन, नगर निगम और पुलिस बल की संयुक्त टीम कार्रवाई शुरू करती, उससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी झुग्गीवासियों के बचाव में उतर गए। हालांकि कार्रवाई स्थगित किए जाने का कारण प्रशासन कांग्रेस के विरोध को नहीं, बल्कि पुलिस बल की कमी को बता रहे हैं। शहर वृत एसडीएम दीपक पांडे ने कहा था कि पर्याप्त पुलिस बल की अनुपलब्धता के कारण सोमवार को कार्यवाही स्थगित की है, जल्दी ही की जायेगी। हालांकि न्यायालय के स्थगन के चलते अब यह कार्रवाई नहीं हो सकेगी।
झुग्गीवासियों के बीच पहुंचे जीतू
मानस भवन के पीछे खसरा नंबर-1413/1 रकबा 31.5130 हेक्टेयर नोईयत वन अंशभाग 5613 वर्ग फीट पर झुग्गी बनाकर बसे 27परिवारों को मालखेड़ी में स्थानांतरित किए जाने के संबंध में एसडीएम ने बेदखली के आदेश जारी किए थे। इस मामले में कांग्रेस झुग्गीवासी परिवारों के समर्थन में उतर आई। रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बस्ती में पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई का विरोध जताया था। जबकि अपर कलेक्टर अंकुर मेश्राम ने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को सोमवार सुबह मानस भवन के पीछे आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए 101 एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं कांग्रेस ने कार्रवाई का विरोध किया। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने एडीएम दीपक पाण्डेय से फोन पर बात कर चेतावनी दी कि कार्रवाई हुई तो कांग्रेस पहुंचकर इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि कलेक्टर को बता देना, एक भी ईंट हटाओगे तो मैं यहां खड़ा मिलूंगा। पटवारी स्वयं झुग्गी बस्ती में पहुंचे। पटवारी ने एसडीएम से कहा कि मैंने कलेक्टर साहब को फोन लगाया था, उनका फोन बंद आ रहा है। मैं चीफ सेक्रेटरी से भी बात कर रहा हूं। ये मानस भवन वाले मकान अगर आप तोड़ोंगे तो हम आपके खिलाफ खड़े रहेंगे। मैं खुद भी आऊंगा और हमारी पूरी कांग्रेस रहेगी। ये बता देना।
इन तीन स्थानों पर स्थानांतरित होंगे परिवार
मानस भवन के पीछे स्थित बस्ती में रहने वाले 27 परिवारों को भौंरी, कलखेड़ा, और मालीखेड़ी में बने आवासों में स्थानांतरित किया जाएगा। यहां पर लोगों को नि:शुल्क, अर्थात बिना राशि लिए, ये आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। आवास की राशि 2 लाख प्रति परिवार मानस भवन प्रबंधन उठाएगा। मालीखेड़ी को लेकर राशि भी नगर निगम को जमा करवा दी गई है।
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर झुग्गीवासियों को न्याय दिलाने की बात कही। उन्होंने लिखा कि वर्षों से बसे इन जनजातीय परिवारों को हटाना अन्याय पूर्ण है। उन्होंने पत्र में मुख्यमंत्री से न्यायसंगत समाधान की बात लिखी है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26