Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर सुना प्रधानमंत्री की मन की बात

राजनीति

भोपाल। वर्ष 2025 एवं दिसम्बर माह के अंतिम रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य नेताओं, पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश अध्यक्षहेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को इंदौर ग्रामीण में जिले के सांवेर विधानसभा के मां क्षिप्रा मंडल के बूथ क्रमांक 98 में, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने देवास जिले के हाटपिपलिया में प्रधानमंत्री श्री मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इसके अलावा प्रदेश भर में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन के साथ प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुना। सांवेर में मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल एवं बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।