Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
देश

Image Alt Text

ग्राहक संतुष्टि में शीर्ष पर मप्र के दो एयरपोर्ट विभिन्न श्रेणियों में खजुराहो और भोपाल को मिला पहला स्थान

देश

भोपाल। हवाई सेवाओं के मामले में मध्यप्रदेश को बड़ी उपलब्धि मिली है। प्रदेश के पर्यटन स्थल खजुराहो और भोपाल के एयरपोर्ट, यात्री सुविधाओं के मामले में देश के शीर्ष एयरपोर्ट में पहले स्थान पर रहे है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने दो राउंड के सर्वे में दोनों को सामान अंक देकर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रखा है। हवाई यात्रियों की संतुष्टि, यात्री सुविधाओं और एयरपोर्ट स्टाफ के व्यवहार के लिए  दोनों एयरपोर्ट को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। 

भारतीय विमानन प्राधिकरण (AAI) के 2025 के ग्राहक संतुष्टि सर्वे में  भोपाल और खजुराहो एयरपोर्ट को शीर्ष स्थान मिला है। सर्वे के राउंड 2 में सभी एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा आदि के मानक तय किए गए थे। इस संबंध में हवाई यात्रियों की राय जानी गई थी। 

मुख्य रैंकिंग और स्कोर

रैंकिंग: देशभर के 62 हवाई अड्डों में नंबर 1 स्थान पर मप्र के खजुराहो और भोपाल (संयुक्त)

स्कोर: खजुराहो और भोपाल एयरपोर्ट ने 5 में से 5 अंक प्राप्त किए हैं। खजुराहो ने वर्ष 2025 के दोनों राउंड (जनवरी-जून और जुलाई-दिसंबर) में शीर्ष स्थान यथावत रखा है। दूसरे राउंड में इसे 4.99 का उच्च स्कोर मिला।।

छोटे शहर वाले एयरपोर्ट- रैंकिंग (अखिल भारतीय)- स्थिति

खजुराहो- 1- मध्यप्रदेश में सर्वश्रेष्ठ

भोपाल- 1- संयुक्त रूप से प्रथम

ग्वालियर- 10- शीर्ष 10वां स्थान

जबलपुर- 22 वाँ स्थान