Breaking News:
मध्यप्रदेश
शासन की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएगा जन अभियान परिषद,मुख्यमंत्री ने किया ग्रामोंदय से अभ्युदय मप्र अभियान के पोस्टर का विमोचन
मध्यप्रदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती 12 जनवरी से गणतंत्र दिवस 2026 तक ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत ग्राम विकास पखवाड़ा आयोजित करेगा। इस अभियान के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में किया। इस अवसर पर परिषद् के उपाध्यक्ष मोहन नागर एवं कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ सहित योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला उपस्थित रहे।
अभियान का उद्देश्य परिषद् की नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से सरकार के विभिन्न विभागों की दो वर्ष की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों तक पहुंचाकर यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुंचे। अभियान में ग्राम स्तर पर उत्सव, चौपाल, रैली, सामूहिक श्रमदान और परिवार सम्पर्क गतिविधियों का आयोजन होगा जिसमें पर्यावरण का संरक्षण, जल संरक्षण, स्वदेशी एवं स्वावलंबन पर बल, जैविक कृषि एवं गौ-संरक्षण, शिक्षा संपन्न और संस्कारवान समाज, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, नागरिक सेवा के भाव का विकास, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज आदि विषयों को सम्मिलित किया जाएगा।
इस अभियान में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्थायें,सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी एवं परामर्शदाता, परिषद् से जुड़ी स्वैच्छिक संस्थायें, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संगठनों द्वारा सहभागिता की जाएगी। साथ ही शासन के विभिन्न विभागों का मैदानी अमला भी सहभागिता करेगा।
परिषद् में जन समाधान प्रकोष्ठ प्रारंभ
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा स्थानीय समुदाय को शासन की योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ प्रदान करने में आने वाली कठिनाईयों के निराकरण हेतु परिषद् नेटवर्क का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करने की दृष्टि से प्रत्येक जिला मुख्यालय पर परिषद् कार्यालय में जन समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किया जा रहा है। इसका कांसेप्ट नोट भी परिषद् अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26