Breaking News:
राजधानी
निगम ने तोड़ा अवैध मकान और छप्पर, अतिक्रमण हटाए
राजधानी
भोपाल। नगर निगम की मदाखलत टीम ने शुक्रवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाए साथ ही अवैध रूप से किए गए निर्माण कार्यों को भी तोड़ा। निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से मिली शिकायतों के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों से अवैध रूप से नाली के ऊपर बनें चबूतरे तोड़े, सब्जी की दुकानें एवं दुकानों के बाहर रखा सामान, ठेले, आवागमन में बाधक दो पहिया वाहन, लोडिंग आटो व खराब वाहनों आदि को हटाकर ठेले, हेलमेट, पन्नी, बोर्ड सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया। निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए बैरागढ़ भौरी जमुनिया गांव में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बने 4 मकान और 4 छप्परों को तोड़ा।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26