Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

राजस्व बढ़ाने सख्ती से करें कार्रवाई, समय-सीमा में निपटें प्रकरण

राजधानी

निगमायुक्त ने ली समय-सीमा प्रकरणों एवं निगम कार्यों की समीक्षा बैठक 

भोपाल। भोपाल नगर निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने गुरूवार को समय सीमा के प्रकरणों एवं निगम के अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजस्व की सभी मदों में आय में वृद्धि हेतु प्रभावी कार्यवाही करें। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने सी.एम. हेल्प लाईन की शिकायतों के निराकरण हेतु शिविर लगाने व लोक सेवा ग्यारंटी प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्रीमती अंजू अरूण कुमार, तन्मय वशिष्ट शर्मा, मुकेश शर्मा, हर्षित तिवारी, वरूण अवस्थी, गुणवंत सेवतकर, उपायुक्त दिनेश सिंह व चंचलेश गिरहारे सहित निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने पार्किंग व्यवस्था एवं उससे आय, निगम की सम्पत्तियों आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की साथ ही सी.एम. हेल्प लाईन, लोक सेवा ग्यारंटी प्रकरणों के साथ ही समय सीमा के अन्य प्रकरणों के निराकरण के संबंध में की जा रही कार्यवाही की भी जानकारी प्राप्त की। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने निर्देशित किया कि सम्पत्तिकर, जल उपभोक्ता प्रभार सहित राजस्व की सभी मदों में आय वृद्धि हेतु प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने एवं पार्किंग की विभागीय वसूली भी सख्ती के साथ करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने निगम की सभी सम्पत्तियों की आई.डी. बनाने, सम्पत्तियों को सूचीबद्ध कर कम्प्यूटर पर दर्ज कराने के निर्देश दिए।