Breaking News:
अपराध
गल्लामंडी क्षेत्र में निगरानी बदमाश ने फैलाई दहशत
अपराध
भोपाल। जहांगीराबाद की गल्ला मंडी क्षेत्र में निगरानी बदमश हुकुम सिंह का उसके साथियों के साथ दोनों हाथों में तलवार लेकर लोगों को भयभीत करने काा वीडिय़ो सामने आया है। वीडिय़ो में कई लोग बदमाशों से दूर भागते नजर आ रहे हैं। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। आरोपी हुकुम और उसके साथी लोगों को गालियां देते हुए वीडियो सामने आया है।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस घटना की पड़ताल कर बदमाशों में तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद क्षेत्र के सरदार मोहल्ले में एक ही समुदाय के बीच विवाद हुआ है।
सालभर पहले भी हुआ था बवाल
जहांगीराबाद क्षेत्र के गल्लामंडी क्षेत्र में एक साल पहले भी दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। डीजीपी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। पूरी घटना की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय ने तलब की थी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले साल तेज बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। पांच महिलाएं भी घायल हुई थीं। कई दिन तक हालात तनावपूर्ण रहे थे। एक पक्ष का कहना है कि विवाद की शुरुआत एक रास्ते को बंद करने को लेकर हुई थी। जबकि, दूसरे पक्ष का कहना है कि यहां पर लोग लगातार तेज गाड़ी चलाकर निकलते थे। बच्चे बाहर खेलते हैं, जिससे एक्सीडेंट का डर बना रहता था। इसी के चलते रास्ते को बंद किया गया था।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26