Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
अपराध

Image Alt Text

नौकरी का झांसा देकर दिव्यांग से 20 हजार की ठगी, आरोपी ने खुद को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीए बताकर दिया झांसा

अपराध

भोपाल। मप्र के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का निज सहायक बताकर एक जालसाज ने सिवनी जिले के निवासी एक दिव्यांग के साथ बीस हजार रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने दिव्यांग को नगरीय प्रशासन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। नौकरी के लिए आरोपी ने स्वयं फोन कर दिव्यांग से संपर्क किया था।

सिवनी जिले के निवासी पीडि़त शिव कुमार ठाकरे ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी पहचान दीपक कुर्मी नाम के व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का निज सहायक बताया था। शिव कुमार ने जब उससे सरकारी नौकरी  दिलाने की बात कही तो आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह उसकी नौकरी नगरीय प्रशासन विभाग में लगवा देगा। किसी पसंद के जिले में तैनाती भी करा देगा। इसके लिए आरोपी ने बीस हजार रुपए की मांग की। पीडि़त ने अपनी बहन से 20 हजार रुपये उधार लेकर आरोपी को दे दिए। उसने दो बार में दस-दस हजार रुपए जुटाकर ऑन लाइन ट्रांसफर किए। पैसा खाते में पहुंचते ही आरोपी ने फरियादी का कॉल उठाना बंद कर दिया। इतना ही नहीं उसके नंबर को भी ब्लॉक कर दिया। दूसरे नंबर से कॉल करने पर भी अभद्रता करता है। तब पीडि़त ने भोपाल आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।