Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
अपराध

Image Alt Text

नकाबपोश ने पेट्रोल छिडक़ ऑटो में लगाई आग

अपराध

भोपाल। भोपाल के टीटी नगर सुनहरी बाग क्षेत्र में एक अज्ञात आरोपी ने सडक़ किनारे खड़े सवारी ऑटो में पेट्रोल छिडक़कर आग लगा दी। घटना बुधवार रात 1.45 बजे की है। आरोपी चेहरे को मफलर से कवर किए हुए था। उसके एक हाथ में डंडा और पेट्रोल की बॉटल भी दिख रही थी।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कि बीती रात मफलर से मुंह ढंका आरोपी एक बोतल में पेट्रोल और दूसरे हाथ में डंडा लेकर घटना को अंजाम देने पहुंचा। आरोपी ने बोतल से पूरी ऑटो पर अलग-अलग स्थानों पर पेट्रोल डाला, इसके बाद माचिस की तीली जलाकर ऑटो में आग लगा दी। ऑटो के अंदर आग लगाने के बाद आरोपी अपना डंडा उठाकर आगे चल दिया, लेकिन अगले पहिए पर छिडक़े पेट्रोल तक आग आती नहीं दिखी तो वह वापस लौटा तथा एक बार फिर से तीली जलाकर पहिए पर फेंक दी। इस तरह आरोपी ने करीब 40 सेकंड घटना स्थल पर रुककर पूरी घटना को अंजाम दिया। ऑटो में लगी आग की लपटों से स्थानीय निवासियों की नींद खुली। इसके बाद लोगों ने स्वयं ही पानी डालकर आग पर काबू पाया। गुरुवार सुबह थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध  शिकायत की है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।