Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

उद्योग वर्ष के रूप में मनेगा अटल जी का जन्मशताब्दी वर्ष : मुख्यमंत्री

राजनीति

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा, व्यापार, व्यवसाय और उद्योग के लिए 25 दिसंबर से ग्वालियर में व्यापार मेला लगता है। ऐसे में हमारी सरकार श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष में पूरे साल को उद्योग वर्ष के रूप में मनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और विदेश में कई स्थानों पर इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव व रोड शो किए, जिसका अच्छा प्रतिसाद मिला और निवेशक मध्यप्रदेश पर भरोसा कर निवेश कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में अभी तक 6.5 लाख करोड़ के औद्योगिक विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया गया है। दो लाख करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम 25 दिसंबर को ग्वालियर मेला ग्राउंड में होने जा रहा है। कार्यक्रम में 25 हजार ऐसे लोग भी उपस्थित रहेंगे, जो लाभार्थी बने हैं। यह श्रद्धेय अटल जी के जन्मशताब्दी वर्ष को समर्पित हमारी सरकार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि  और आदरांजलि है। आने वाले समय में ग्वालियर क्षेत्र और आदर्श बनने वाला है। टेलीकॉम सहित कई क्षेत्रों में ग्वालियर को और सौगातें मिलेंगी। पूरे मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर देश भर में अलग तरह का माहौल बना हुआ है। हमारी सरकार पार्टी संगठन के साथ मिलकर गरीब, युवा, महिला और अन्नदाता सहित सभी समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।