Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

मध्यप्रदेश में हर साल बढ़ रहे 20 से 25 प्रतिशत पर्यटक

राजधानी

संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ने बताईं विभागीय उपलब्धियां 

भोपाल। मध्यप्रदेश में वर्ष 2023-24 लगभग 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक आए थे। अगले वर्ष 2024-25 में पर्यटकों की संख्या में करीब 3 करोड़ की वृद्धि होकर यह संख्या 14 करोड़ से अधिक हो गई। इस तरह मप्र में हर साल पर्यटकों की संख्या में 20 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। पर्यटकों की संख्या में वृद्धि का यह प्रतिशत देश में सर्वाधिक है। मप्र के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मीडिया से चर्चा में दी।

संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभागों की दो वर्ष की उपलब्धियों एवं आगामी तीन वर्ष की भावी कार्योजना की जानकारी देते हुए मंत्री श्री लोधी ने बताया कि मध्यप्रदेश देश के सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन गंतव्यों में से एक के रूप में स्थापित हुआ है। 

मप्र की नई पर्यटन नीति-2025 एवं नई फिल्म पर्यटन नीति-2025, अंतर्राज्यीय पर्यटन वायु सेवा एवं पर्यटन हेली सेवा, विश्व धरोहर विस्तार, अधोसंरचना विकास के निर्माण कार्यों आदि की जानकारी साझा करते हुए मंत्री श्री लोधी ने बताया कि विगत दो वर्षों में 8000 से अधिक कक्षों का निर्माण नवीन होटलों एवं रिजाटर््स में कराया गया। नागरिक अधोसंरचना परियोजनाओं की निगरानी के लिए कार्य प्रबंधन सॉफ्टवेयर एवं पट्टे पर दी गई संपत्तियों के रखरखाव के लिए लीज प्रबंधन सॉफ्टवेयर का उपयोग प्रारंभ किया गया। 

सिंहस्थ में धर्मावलंबियों को दिशा दिखाएंगे 500 गाइड 

मंत्री श्री लोधी ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य होटल निर्मित एवं विस्तार प्रस्तावित है। होटलों की क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। उज्जैन के समीप गांवों में ग्रामीण पर्यटन परियोजनाएं लाई जा रही हैं। 18 गांवों को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने, 180 होमस्टे निर्माण प्रस्तावित हैं। महेश्वर में देवी अहिल्या बाई लोक के निर्माण के लिए सौ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। ओंकारेश्वर परिक्रमा पथ एवं ममलेश्वर लोक हेतु 200 करोड़ रुपये की योजना प्रस्तावित है। सिंहस्थ में धर्मावलम्बियों को उचित पर्यटन हेतु 500 गाइड प्रस्तावित हैं।  

ग्रामीण पर्यटन के लिए 400 होम स्टे आरंभ 

मंत्री लोधी ने बताया कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 400 से अधिक होम स्अे का निर्माण होकर प्रारंभ हो चुके हैं। सरकार का लक्ष्य एक हजार होमस्टे बनाने का है। ग्रामीण होम स्टे में अतिथियों के रुकने से ग्रामीण परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय हुआ है। 

राज्य में पर्यटन बढाने हो रहे कई आयोजन 

मंत्री लोधी ने बताया कि मप्र में पर्यटन बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए गए प्रयासों एवं आयोजनों की जानकारी दी। साथ ही अद्वैत लोक विकास, पर्यटन कौशल मिशन, एडवेंचर गतिविधियों, सम्मान-पुरस्कार आदि की जानकारी दी।

पर्यटन में आया 1223 करोड़ का निवेश 

मंत्री ने बताया कि निवेश संवर्धन में कुल 85 लैण्ड पार्सल्स एवं 12 हेरिटेज परिसंपत्तियों का आवंटन किया गया है। जिसके तहत 511 हेक्टेयर क्षेत्र में 1223 करोड़ का निवेश किया है। जिसमें 12 लाख लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। दो अल्ट्रा मेगा प्रोजक्ट परियोजनाओ के आवंटन में 385 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। 97 सुविधा केन्द्रों का आवंटन किया है। 

मप्र के सभी देवस्थानों का हो रहा डिजीटलीकरण 

मंत्री श्री लोधी ने बताया कि मप्र के सभी जिलों में स्थित शासन संधारित देवस्थानों का दस्तावेजीकरण किया गया है। अब इसका डिजीटलीकरण का काम प्रक्रियाधीन है। विगत दो वर्षों में 132 मंदिरों का जीर्णोद्धार कार्य स्वीकृत हुआ है। शासन संधारित मंदिरों के पुजारियों के लिए लगभग 32 करोड़ का अनुदान आवंटित किया गया है। इन देवालयों के पुजारियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं पुजारियों के मानदेय में वृद्धि की गई। 

800 बुजुर्गों ने वायुयान से किया तीर्थदर्शन 

लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में वर्ष 2024-25 में 20 ट्रेनों का संचालन कर 16 हजार तीर्थयात्रियों को लाभान्वित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 8 ट्रेनों का संचालन कर 6400 तीर्थयात्रियों को लाभान्वित किया है। 25 वायुयानों से 800 यात्रियों को लाभान्वित किया है।  

योजना एवं वास्तुकला विद्यालय करेगा विरासतों का संरक्षण 

मप्र में विरासतों के संरक्षण, रेट्रोफिटिंग एवं स्मारकों के पुनर्वास, मंदिर परिसरों आदि के रखरखाव एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के दायरे में आने वाली सुविधाओं एवं परामर्श सेवाओं के लिए विभाग ने योजना एवं वास्तुकला विद्यालय, भोपाल के साथ समझौता अनुबंध किया है। 

रामचन्द्र वनगमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय बना रही सरकार 

संस्कृति विभाग की दो वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए मंत्री लोधी ने कहा कि भगवान श्रीराम को समर्पित रामवन गमन पथ की संकल्पना को मूर्तरूप दिया गया। इसी प्रकार युग अवतार भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित श्री कृष्ण पाथेय की संकल्पना को स्वीकृति दी गई है। मंत्री ने संस्कृतिक अधोसंरचना विकास ,संस्कृति विभाग के प्रकाशनों, विक्रमोत्सव के आयोजनों, जनजातीय संस्कृति संवर्धन, विश्व धरोहरों के विस्तार, ऐतिहासिक नायकों का चरित्र चित्रण, पुरातात्विक स्मारकों एवं विरासतों के संरक्षण, राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम से संबंधित दस्तावेजीकरण, ओंकारेश्वर में एकात्मधाम के विकास, सांस्कृतिक महोत्सवों आदि की जानकारी साझा की। इसके अलावा भारतीय ज्ञज्ञ्क्र परंपरा, साहित्य संवर्धन, प्रदेश में संग्रहालयों की नवीन श्रृंखला, सांस्कृतिक एवं धार्मिक लोकों के निर्माण, विश्व कीर्तिमान से जुड़ी विभागीय उपलब्धियों और कार्योजना को भी साझा किया।