Breaking News:
राजनीति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ पर सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
राजनीति
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को भोपाल के वार्ड क्रमांक 50 के जी-3 गुलमोहर सील पब्लिक स्कूल के सामने पार्क स्थित बूथ क्रमांक 200 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पहलगाम में आंतकी हमले में दिवंगत हुए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।
मन की बात कार्यक्रम के बाद श्री शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और आध्यात्मिक प्रगति हो रही है। मोदी जी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पहलागांव में आतंकी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दु:खद घटना से विश्व सहित हिंदुओं में आक्रोश है। आज दुनिया के सारे देश आतंकवाद के खिलाफ भारत का समर्थन दे रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने पहलगाम में आतंकियों के कायराना हमले पर पीडि़त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया है कि आतंकवादियों और इस हमले की साजीशकर्ताओं को कठोरतम जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आग्रह करते हुए कहा कि आप हर माह होने वाले मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुने जिससे केवल ज्ञानवर्धन ही नहीं होगा, बल्कि हमारे अंदर आशा और उत्साह का भी संचार होगा। इस अवसर पर विधायक संजय पाठक सहित अन्रू नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम को सुना।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26