Breaking News:
राजधानी
सीएमएचओ ने किया कोलार अस्पताल का निरीक्षण, शिशु रोग वार्ड को चौबीस धंटे संचालित करने के दिए निर्देश
राजधानी
भोपाल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसूति वार्ड, ओपीडी, शिशु रोग वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र, न्यूबॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना की जा चुकी है। अत: डे-केयर के अलावा बच्चों को शिशु रोग वार्ड में उपचार के लिए भर्ती किया जाए। गंभीर चिकित्सा स्थिति होने पर ही उच्च संस्था में रेफरल किया जाए। डॉ.शर्मा ने संस्था प्रभारी को निर्देश दिए कि कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की संभावित प्रसव दिनांक के पूर्व जांच कर चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुरूप प्रसव कराया जाए। निरीक्षण में प्रसूता महिलाओं से उपचार एवं डाइट का फीडबैक भी लिया गया। निरीक्षण के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और स्टाफ की बैठक लेकर निर्देश दिए कि अस्पताल में चिकित्सक से लेकर सभी स्टाफ निर्धारित समय पर ओपीडी में उपस्थित रहे और सार्थक ऐप पर ही अपनी उपस्थिति दर्ज करें। सार्थक ऐप की उपस्थिति के आधार पर ही वेतन आहरित किया जाएगा उपचार के साथ-साथ मरीजों एवं परिजनों से व्यवहार भी अच्छा रखा जाए। शिकायत मिलने पर समुचित कार्यवाही की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शर्मा ने बताया कि अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना के बाद शिशु रोग इकाई में उपचार सेवाओं को और बेहतर किया जा रहा है। संस्था में नियत समय पर उपस्थित और सार्थक ऐप अटेंडेंस की नियमित समीक्षा की जाएगी।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26