Breaking News:
अपराध
हनुमना थाना में ट्रक चालक पर एफआईआर, परिवहन विभाग के अधिकारी बोले, वायरल वीडियो से आरटीओ चेकपॉइंट का संबंध नहीं
अपराध
भोपाल। मऊगंज जिले के हनुमना क्षेत्र में अवैध वसूली के आरोप में आरटीओ का दलाल बताकर जिस व्यक्ति का चलते ट्रक की खिडक़ी से लटके हुए वीडियो वायरल हुआ है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वायरल वीडियो और प्रकाशित खबरों का खंडन किया है। खिडक़ी पर लटका व्यक्ति 51 वर्षीय राजकुमार पुत्र घनश्याम गुप्ता निवासी लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास हनुमना, जिला मऊगंज है। घटना को लेकर उसने मऊगंज थाने में आरोपी ट्रक चालक और के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
एफआईआर में आरोप लिफ्ट मांगने चढ़ा, तो दौड़ा दिया ट्रक
घटना के तीन दिन बाद 22 दिसम्बर को थाना हनुमना पहुंचकर पीडि़त राजकुमार गुप्ता ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि 19 दिसम्बर को दोपहर करीब 3 बजे वह रीवा की ओर जाने के लिए पंकज ढ़ाबा के सामने खड़ा था, तभी उत्तर प्रदेश की ओर से ट्रक क्र. केए 34सीए 4738 आया। लिफ्ट मांगने के लिए हाथ दिया तो ट्रक रोक लिया। ट्रक चालक से बात करने के लिए पायदान पर चढ़ा तो ट्रक चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया। मैं ट्रक के ड्राईवर के तरफ के गेट के बाहर की ओर लटका रहा, मेरे बार-बार मना करने पर भी ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका और करीब एक किमी तक वह ट्रक दौड़ाता रहा। जब ट्रक धीमा किया तो वह ट्रक से कूद गया। ट्रक में ड्राइवर और खलासी थे, दोनों ही उसे अभद्र गालियां दे रहे थे। इस बीच चालक ने उसके मुंह पर मुक्का भी मारा। दोनों ने फिर से ट्रक रुकवाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने शिकायती आवेदन में लिखा कि घटना के बाद स्वास्थ्य खराब होने के कारण तीन दिन रिपोर्ट कराने नहीं आ सका था। पुलिस ने पीडि़त राजकुमार की शिकायत पर आरोपी अज्ञात ट्रक चालक और खलासी के विरुद्ध धारा 296 (ए), 115 (2),351(3),3(5), 125 बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया है।
फोन पर बोला मैं मंडी शुल्क का दलाल
पीडि़त राजकुमार गुप्ता ने उसके मोबाइल नं. 9753---578 पर हुई चर्चा में बताया कि वह हनुमना क्षेत्र में मंडी शुल्क वसूलने के लिए ट्रक चालकों से दलाली वसूलता है। उसने बताया कि 19 दिसम्बर को इस ट्रक को रुकवाकर पूछा तो पता चला कि ट्रक में धान है। ट्रक चालक से मंडी शुल्क जमा करने के लिए कहा, लेकिन उसे भाषा समझ नहीं आया। उससे बात करने जब वह खिडक़ी पर चढ़ा तो चालक ने ट्रक दौड़ा दिया। राजकुमार ने कहा कि उसके जैसे कई लोग इस क्षेत्र में मंडी शुल्क के लिए दलाली का काम करते हैं, हालांकि उन्हें मंडी ने इस काम के लिए अधिकृत नहीं किया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26