Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

अटल जी की जयंती पर हर विधानसभा में होंगे स्मृति सम्मेलन

राजनीति

24 दिसम्बर से सप्ताहभर होगे आयोजन, जीवनदर्शन और योगदान पर लगेगी प्रदर्शनी

भोपाल। आगामी 25 दिसम्बर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मप्र के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित करेगी। इन सम्मेलनों की शुरूआत 24 दिसंबर से होगी और 31 दिसंबर तक आयोजित होंगे। पार्टी अटल जी के जीवन दर्शन और योगदान पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाएगी। 

शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि अटल जी की जयंती के अवसर पर उनके साथ कार्य कर चुके सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं, विशिष्टजन एवं चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। पार्टी कार्यालय लगने वाली प्रदर्शनियों में ‘हमारे अटल जी, मध्यप्रदेश के अटल जी और भारत के अटल जी’ विषयों के माध्यम से उनके विराट व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा।

24 को स्वच्छता अभियान और दीपोत्सव

अटल जी की जयंती के एक दिन पहले 24 दिसंबर को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जहां-जहां अटल जी की प्रतिमा या स्मारक स्थापित हैं, वहां स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उसी दिन शाम के समय अटल जी के स्मारकों और पार्टी के जिला एवं प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव के कार्यक्रम भी होंगे। 

25 को अटल स्मृति सम्मेलन, ग्वालियर में शामिल होंगे शाह 

25 दिसंबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में अटल जी की स्मृति में कविता पाठ, सुशासन से जुड़े कार्यक्रम और विचार गोष्ठियों के आयोजन होंगे। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री लखनऊ में और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर एवं रीवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता भी अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

कांग्रेस में नकारात्मक सोच हावी

एक सवाल के जवाब में अरुण सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में इस समय नकारात्मक सोच हावी है। उन्होंने कहा कि चाहे वंदे मातरम का मुद्दा हो या कोई और विषय, कांग्रेस हमेशा नकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करती है। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अटल जी की प्रतिभा को पहचाना था, लेकिन इंदिरा गांधी ने उन्हें जेल भेजा। अटल जी जनसंघ से लेकर भाजपा के गठन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री तक की जिम्मेदारी निभाने वाले महान नेता थे। पत्रकारवार्ता में पार्टी के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर एवं श्रमती संगीता सोनी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।