Breaking News:
राजधानी
मेट्रो किराया: 20 में दो, तीस में पांच, चालीस में कर सकेंगे 8 स्टेशनों का सफर, एम्स-सुभाष नगर के बीच सुबह 9 से शाम 7 बजे तक कुल 17 फेरे, ग्वालियर की बिजली से चलेगी भोपाल मेट्रो
राजधानी
- एक दिन भी मुफ्त नहीं, पहले दिन से किराया देकर चढ़ेंगे यात्री, कोई छूट भी नहीं
भोपाल। 20 दिसम्बर को लोकार्पण के बाद भोपाल मेट्रो एम्स से सुभाष नगर के बीच कुल 7.4 किमी के सफर के लिए 21 दिसम्बर से आम नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी। इंदौर मेट्रो की तरह भोपाल मेट्रो में सात दिन क्यों? एक दिन भी मुफ्त की सवारी नहीं की जा सकेगी। मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इसकी किराया सूची भी जारी कर दी है। किन्हीं भी दो स्टेशनों तक किराया 20 रुपये, 3 से 5 स्टेशनों के बीच 30 रुपये और 6 स्टेशनों से प्राथमिक कॉरिडोर (एम्स-सुभाष नगर) के बीच के सभी 8 स्टेशनों की यात्रा की जा सकेगी। ब्लू एवं ओरेंज लाइन पूरी होने के बाद 30.8 किमी के पूरे सफर का किराया 70 रुपये तय किया गया है।
मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एस.कृष्ण चैतन्य ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में बताया कि भोपाल में कुल ओरेंज एवं ब्लूलाइन में कुल 30.8 किमी दूरी में काम चल रहा है। एम्स से सुभाष नगर तक कुल 7.4 किमी में पूरे हो चुके मार्ग पर मेट्रो प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 7 बजे तक चलेगी। एम्स से सुभाष नगर तक 9 और सुभाष नगर से एम्स के बीच कुल 8 फेरे लगेंगे। टिकट अभी ऑनलाइन बुक नहीं हो सकेंगे। स्टेशनों पर भौतिक रूप से लिए जा सकेंगे।
ग्वालियर की बिजली से चलेगी मेट्रो
चेतन्य ने बताया कि मेट्रो संचालन के लिए बिजली की उपलब्धता मप्र से ही होगी। इसके लिए मप्र विद्युत वितरण कंपनी, ग्वालियर से एमओयू हुआ है। भोपाल मेट्रो संचालन के लिए कंपनी से 4 मेगावॉट बिजली उपलब्ध कराएगी।
लोकार्पण में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय नहीं
भोपाल मेट्रो के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधि अतिथि होंगे। चैतन्य ने बताया कि आयोजन से आभाषी रूप में प्रधानमंत्री के जुडऩे का कार्यक्रम अभी तय नहीं हो सका है।
लक्ष्य से छह महीने पिछड़ा पहला चरण
प्रबंध निदेशक चैतन्य ने बताया कि प्रथम चरण के 7.5 किमी में मेट्रो संचालन के लिए जुलाई 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य मिला था। हालांकि काम इस अंतिम लक्ष्य से भी 6 महीने पीछे है।
डीपीआर में नहीं था पार्किंग का प्रावधान, अब बना रहे
प्रबंध निदेशक श्री चेतन्य ने कहा कि मेट्रो परियोजना के डीपीआर में मेट्रो स्टेशनों पर वाहन पार्किंग का प्रावधान नहीं था। हालांकि अभी 8 में से छह स्टेशनों पर पार्किंग बनाई जा रही है। इन पार्किंग में 15-20 चार पहिया एवं 50-75 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26