Breaking News:
राजधानी
वृद्धाश्रम के 24 बुजुर्गों ने महापौर के साथ की शिकारा की सैर
राजधानी
भोपाल। अपना घर वृद्ध आश्रम में निवासरत 24 बुजुर्गों (दादा-दादी) ने मंगलवार की सुबह भोपाल के बड़ा तालाब किनारे बोट क्लब पर शिकारा नाव की सैर का आनंद लिया। इस दौरान बुजुर्गों के साथ महापौर मालती राय भी शिकारा में सवार रहीं।
अपना घर की संचालिका माधुरी मिश्रा के अनुसार बड़े तालाब के बीच बहती ठंडी हवा और चारों ओर फैली हरियाली ने ऐसा एहसास कराया मानो कश्मीर की वादियां भोपाल में उतर आई हों। इस दौरान दादा-दादी ने तालाब की खूबसूरती का आनंद लिया, एक-दूसरे से बातचीत की और यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं। कई बुजुर्गों ने इसे अपने जीवन का खास अनुभव बताया। महापौर मालती राय ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं और उनके सम्मान, मनोरंजन व सामाजिक जुड़ाव के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से बुजुर्गों में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मीयता का भाव बढ़ता है। कार्यक्रम में उपस्थित आयोजकों ने बताया कि अपना घर परिवार का उद्देश्य बुजुर्गों को केवल सहारा ही नहीं, बल्कि खुशहाल और सम्मानजनक जीवन देना है। बोट क्लब में हुई यह शिकारा सैर इसी सोच का हिस्सा रही, जिसने दादा-दादी के चेहरे पर खुशी और मन में नई यादें जोड़ दीं।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26