Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज

राजधानी

भोपाल।  मध्यप्रदेश विधानसभा के 69 वीं वर्षगांठ पर विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश के विजन पर चर्चा के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसम्बर, बुधवार को होगा। इस दौरान विधानसभा की सात दशक की यात्रा एवं मध्यप्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यों पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसका शुभारंभ मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे।  

विधानसभा में विकसित मप्र के विजन पर चर्चा  

मप्र विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र इस सत्र में सभी सदस्य विकसित मध्यप्रदेश के विजन को धरातल पर उतारने के लिए क्या कदम उठाना चाहिए इस पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि आज हमारा प्रदेश विकासशील राज्यों में गिना जाता है। हम सक्षम हैं, अनेक क्षेत्रों में प्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। लेकिन आने वाले कल में हम विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का लक्ष्य रखते हैं। इसलिए हमारी पीढ़ी का यह दायित्व है कि इस दिशा में हम चिंतन भी करें और सटीक कदम भी उठाएं।

सदन चार दिवंगतों को देगा श्रद्धांजलि

एक दिवसीय विधानसभा विशेष सत्र में सबसे पहले पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल, मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल, पूर्व लोकसभा सदस्य डॉ. रामविलास वेदांती और विगत 10 दिसम्बर को सागरजिले में सडक़ दुर्घटना में दिवंगत पुलिस जवानों के निधन का उल्लेख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। दिवंगतों के सम्मान में कुछ समय के लिए स्थगन के बाद सत्र की कार्रवाई फिर से शुरू होकर दिनभर चलेगी, जिसमें पक्ष-विपक्ष के सदस्य विकसित मप्र के विजन को धरातल पर उतारने को लेकर अपने विचार रखेंगे।  

विधानसभा परिसर में बुधवार को सुबह 10 बजे राज्यपाल मंगु भाई पटेल विधानसभा परिसर में विधानसभा की 7 दशक की यात्रा पर चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सरकार के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक एवं गणमान्य जन उपास्थित रहेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे से विधानसभा सत्र आहूत होगा। 

विधानसभा सत्र से पहले राज्यपाल करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन 

 बुधवार, 17 दिसम्बर को विधानसभा के विशेष सत्र से पहले बुधवार को सुबह राज्यपाल मंगुभाई पटेल विधानसभा परिसर में विधानसभा के सात दशक एवं सरकार के दो वर्ष पर केन्द्रित ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। 

प्रदर्शनी में कुल 136 चित्र 

विधानसभा के सात दशक एवं सरकार के दो वर्ष पर केन्द्रित ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी में 136 चित्र लगाये गये है । इसमें कुछ दुर्लभ चित्र भी शामिल हैं। ये चित्र प्रथम विधानसभा से वर्तमान सोलहवीं विधानसभा के विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों के हैं। यह प्रदर्शनी विशेषकर विद्यार्थियों के साथ-साथ विशिष्ट जनों एवं आम नागारिकों के लिए भी खुली रहेगी। 18 से 25 दिसंबर के बीच विधानसभा में प्रवेश पत्र बनवा कर प्रदर्शनी देख सकेंगे। प्रवेश पत्र के लिए आधार कार्ड/विद्यालय/महाविद्यालय का परिचय पत्र भी लाना आवश्यक रहेगा। इस प्रदर्शनी के साथ मध्यप्रदेश सरकार के विकास कार्यों के भी छाया चित्र लगाए गए है, जिसमें प्रदेश सरकार के 2  वर्ष के कामकाज का लेखा-जोखा रखा गया है । यह ऐतिहासिक प्रदर्शनी मध्यप्रदेश के 5 हजार से अधिक जन प्रतिनिधियों के योगदान को भी याद कराती है।