Breaking News:
राजधानी
महापौर परिषद की बैठक में 26 प्रस्तावों पर हुई चर्चा, मालखेड़ी में विस्थापित होंगे 27 झुग्गीवासी परिवार, आवास आरक्षित
राजधानी
भोपाल। भोपाल नगर निगम की महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में कुल 26 मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में लेकिन हाईराइज बिल्डिंग परियोजना सहित 3 विषयों पर सहमति नहीं बन सकी। बैठक में तय हुआ कि निगम परिषद की बैठक नए साल में आहूत की जाएगी।
महापौर मालती राय और निगमायुक्त संस्कृति जैन की उपस्थिति में हुई महापौर-परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि मानस भवन के पास स्थित झुग्गियों के 27 परिवारों को मालीखेड़ी में विस्थापित किया जाएगा। यहां ईडब्ल्यूएस झुग्गी श्रेणी के आवासों को 27 परिवारों के लिए आरक्षित किए जाने की मंजूरी दी गई। उल्लेखनीय है कि ये वही परिवार हैं जो झुग्गी से हटकर ईडब्ल्यूएस आवासों में जाने से मना कर चुके हैं। कांग्रेस इन परिवारों का समर्थन कर रही है।
इन प्रस्तावों पर नहीं बन सकी सहमति
महापौर परिषद की बैठक में भवन निर्माण और बड़ा तालाब को मत्स्याखेट के लिए पट्टे पर दिए जाने के प्रस्ताव शामिल थे, जिन्हें मंजूरी नहीं मिल सकी। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्लाट नंबर-47 और 49 आवासीय सह व्यवसायिक परियोजना के हाईराइज भवन के लिए प्राप्त निविदा और राजेंद्र नगर आवासीय परियोजना के लिए स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी नहीं मिल सकी।
इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
- वर्ष 2025-26 सर्दी के मौसम में लगने वाली अस्थाई दुकानों की मंजूरी।
- पार्किंग स्थलों को ठेके पर दिए जाने की मंजूरी।
- दुकान/भूखंड के आवंटन निरस्त हुए प्रकरणों में जमा कराई जाएगी शेष राशि।
- पीएम ई-बस सेवा योजना में कुल 195 इलेक्ट्रिक बसों के जीसीसी आधार पर संचालन एवं प्रति किमी/बस के मान से प्रदाय की जाने वाली राशि के लिए पेमेंट सिक्योरिटी मैकेनिज्म पर चर्चा।
- एनजीटी के अंतर्गत चिन्हित झुग्गी बस्ती (सेवनिया गोंड, बरखेड़ी खुर्द एवं सिंहपुर) के कुल 59 परिवारों को पीएम आवास योजना में स्थानांतरण की मंजूरी।
- 27 झुग्गीवासी परिवारों को मालीखेड़ी में विस्थापन के लिए ईडब्ल्यूएस स्लम श्रेणी के आवासों को आरक्षित किए जाने की स्वीकृति।
- प्रधानमंत्री आवास योजना में गंगानगर गैर झुग्गी ईडब्ल्यूएस परियोजना में आवासों के पंजीयन के बाद 46 हितग्राहियों की स्वीकृति।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भौंरी गैर झुग्गी ईडब्ल्यूएस परियोजना में आवासों के पंजीयन के बाद 19 हितग्राहियों की स्वीकृति।
- अमृत 2.0 परियोजना के अंतर्गत अंशदान की राशि ग्रीन म्युनिसिपल बांड से जुटाएगा निगम।
- वाजपेयी नगर टीन शेड में निवासरत 157 परिवारों के पीएम आवास के लिए सर्वे सत्यापन हितग्राही चयन को मंजूरी।
- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के क्रियान्वयन के लिए दीपड़ी, राजेंद्र नगर, कलखेड़ा फेस-2 पर बनी सहमति।
- वित्तीय वर्ष 2024-25 की बैलेंस शीट पर चर्चा।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26