Breaking News:
राजनीति
भाजपा कार्यालय में मंत्री दरबार: मंत्री ने सुन लिया तो हो गया काम, आश्वस्त हैं कार्यकर्ता
राजनीति
भोपाल। प्रदेश भाजपा कार्यालय में विगत एक दिसम्बर से शुरू हुई मंत्रियों से कार्यकर्ताओं के संवाद की व्यवस्था के क्रम में बुधवार को खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और राज्यमंत्री पशुपालन एवं डेयरी लखन पटेल ने पार्टी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं की समस्याएं और शिकायतों को सुना। कार्यकर्ताओं को भरोसा है कि मंत्री ने उनकी समस्या अथवा शिकायत को गंभीरता से सुना है। संबंधित विभाग और अधिकारी को फोन भी लगाया है। अब तो मेरा काम हो ही जाएगा।
दोपहर एक से तीन बजे तक पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहे दोनों मंत्रियों से भोपाल सहित प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ता मिले, मंत्रियों को अपनी समस्या और शिकायतें बताईं साथ ही आवेदन भी दिए। मंत्रियों ने उनके प्रकरणों में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
जनसमस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान: सारंग
सुनवाई कार्यक्रम के बाद मंत्री सारंग ने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा बनाई गई व्यवस्था से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। कांग्रेस से किसी भी प्रकार के सम्मान या सकारात्मक राजनीति की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री लखन पटेल ने कहा कि मंत्रियों की प्रदेश कार्यालय में संवाद की व्यवस्था से जनता का जुड़ाव बढ़ेगा। कांग्रेस पार्टी को समीक्षा करनी चाहिए कि आखिरकार मध्यप्रदेश की जनता ने उन्हें इस कदर क्यों नकार दिया है। कांग्रेस के पास कोई काम नहीं बचा है, इसलिए हमारी पार्टी की व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। अगर कांग्रेस ने अच्छा काम किया होता तो केंद्र और राज्य में सालों से सत्ता से बाहर नहीं होती।
वन टाइम सेटलमेंट से किसानों को राहत देगी सरकार
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश के डिफाल्टर किसानों को राहत देने के लिए जल्द ही वन-टाइम सेटलमेंट योजना लाई जाएगी। डिफाल्टर सूची से किसानों को निकालकर रेगुलर श्रेणी में शामिल किया जाएगा, ताकि वे फिर से ऋण प्राप्त कर सकें। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए गबन और घोटालों का असर किसानों पर न पड़े, इसके लिए सहकारिता विभाग में नई पारदर्शी व्यवस्था लाई जा रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26