Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
विदेश

Image Alt Text

पाकिस्तानी जेल में बंद इमरान खान की मौत की अफवाह

विदेश


जेल प्रशासन ने किया खंडन, मुलाकात पर अड़े परिजन और समर्थक 

इस्लामाबाद। अगस्त 2023 से पाकिस्तान के रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की मौत की अफवाह फैल गई। जेल प्रशासन ने इन अफवाहों का खंडन किया। लेकिन इमरान के परिजन और पार्टी समर्थकों ने उनसे जेल में मुलाकात की मांग की है। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जेल में इमरान की तबीयत ठीक नहीं है। पिछले 3 सप्ताह से इमरान की बहनें उनसे मिलने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन जेल प्रशासन इसकी अनुमति नहीं दे रहा। इसके चलते से इमरान की खराब सेहत के कयास लगाए जा रहे हैं।

इमरान की बहनों ने सरकार से सच बताने की मांग की है। तनाव बढऩे के बाद जेल प्रशासन ने कहा है कि इमरान खान की तबीयत बिल्कुल ठीक है।

इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने भी इमरान के स्वास्थ्य के बारे में हाल की अफवाहों के बारे में सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही प्रशासन से पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार के बीच मुलाकात की व्यवस्था करने की मांग की है।

इमरान को कुछ हुआ तो बर्दाश्त नहीं करेंगे: पीटीआई

पीटीआई ने आरोप लगाया है कि विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स से इमरान की मौत तक की खबरें फैलाई जा रही हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। पार्टी ने सख्त चेतावनी दी है कि इमरान खान की सुरक्षा, स्वास्थ्य और संवैधानिक अधिकारों की जिम्मेदारी सीधे सरकार पर है। अगर कोई अनहोनी हुई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीटीआई ने अफवाह फैलाने वालों की जांच कराने की भी मांग की।

धरने पर बैठी इमरान की बहनों पर लाठीचार्ज

इमरान खान की बहनें अलीमा खान, नोरीन नियाजी और डॉ. उज्मा खान पिछले कई दिनों से अडियाला जेल के बाहर धरना दे रही हैं, लेकिन उन्हें भाई से मिलने की अनुमति नहीं मिली। उनकी बहनों ने आरोप लगाया कि धरने के समय उनपर लाठीचार्ज किया गया और सडक़ पर खींचकर घसीटा गया। उन्होंने इसे क्रूरता बताया और कहा है कि यह सब इमरान को परिवार से अलग करने की साजिश का हिस्सा है। पिछले हफ्ते भी इमरान खान की बहनों के साथ रावलपिंडी पुलिस ने अभद्रता की थी। उन्हें जबरदस्ती हिरासत में ले लिया था।