राजधानी

Image Alt Text

अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। रायसेन एस पी मुख्यालय अटैच

राजधानी

बैठक का वीडियो 

https://youtube.com/shorts/zS-MColaUO0?si=Az7WVWBsourE2lHP

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंच कर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ले प्रदेश भर में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सख़्ती दिखाते हुए रायसेन एस पी को पुलिस मुख्यालय अटैच करने के निर्देश भी दिए। 

बैठक में मुख्यमंत्री ने ली जानकारी 

* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रात 8.15 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचे 

* वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली 

* सीएस, डीजीपी, एडीजी इन्टेलिजेंस , पुलिस कमिश्नर भोपाल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

* रायसेन के मामले में गिरफ़्तारी की कार्यवाही न होने पर अप्रसन्नता ज़ाहिर की

* मंडीदीप में चक्का जाम पर पुलिस की ढीली कार्रवाई पर नाराज़गी ज़ाहिर की.

* भोपाल में लगातार आपराधिक वारदातों पर पुलिस कमिश्नर से किया जबाव तलब

* पुलिस कमिश्नर से सभी वारदातों की विस्तृत जानकारी ली.

 मुख्यमन्त्री ने दिए के निर्देश

- पुलिस अधीक्षक रायसेन को मुख्यालय अटैच करने के निर्देश

- मिसरोद थाना प्रभारी को हटाने के निर्देश*

-  पुलिस सड़कों पर उतरे

- किसी अपराधी को छोड़े नहीं, कठोर कार्रवाई करें. 

-  गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ायें

- ढिलाई किसी हालत में बर्दाश्त नहीं. 

- निरीक्षण करें, लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ करें कारवाई